‘अब मेरा कद बड़ा नहीं रहा’, नरोत्तम मिश्रा ने कहा- दिल्ली में जिनसे मिलना था मिल लिया, बीजेपी में रहेंगे या नहीं क्लियर कर दिया – narottam mishra arrives in delhi said remain in the bjp support to ashutosh tiwari


Narottam Mishra: नरोत्तम मिश्रा रविवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कई सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग की। हालांकि किनसे किनसे मुलाकात हुई इसकी जानकारी नहीं दी।

हाइलाइट्स

  • नाराजगी की खबरों के बीच दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा
  • पार्टी के कई सीनियर नेताओं से की मुलाकात
  • कहा- बीजेपी में ही जन्मा हूं और बीजेपी में ही मरूंगा

नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में की कई नेताओं से मुलाकात, कहा- बीजेपी में ही रहूंगा

भोपाल: दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद नरोत्तम मिश्रा को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। रविवार को नरोत्तम मिश्रा ने सभी मुद्दों पर खुकल अपनी बात रखी। नरोत्तम मिश्रा दिल्ली पहुंचे थे और पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की। हालांकि नरोत्तम मिश्रा ने यह नहीं बताया कि उनकी पार्टी के किन-किन नेताओं से मुलाकात हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात पर कहा कि जब उनसे मीटिंग होगी तो आप सभी को बताऊंगा।

अमित शाह ने नहीं हुई मुलाकात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने साफ किया है उनसे मुलाकात नहीं हुई है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गृहमंत्री जी दिल्ली में नहीं हैं। इसलिए उनसे मिलने का समय ही नहीं मांगा गया था। उन्होंने कहा कि मैं अचानक दिल्ली नहीं आया हूं। मेरा दिल्ली आना पहले से ही निर्धारित था।

बीजेपी में ही रहूंगा

नरोत्तम मिश्रा ने साफ किया कि वह कहीं भी नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं कि मैं इधर जा रहा हूं मैं उधर जा रहा हूं तो चीजें क्लियर कर दूंगा। कहा- ‘नरोत्तम मिश्रा बीजेपी में जन्में हैं और बीजेपी में ही मरेंगे। यहां वहां कहीं भी जाने का कोई सवाल ही नहीं है।’

मेरा कद अब बड़ा नहीं रहा

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह तो तय हो गया है कि मेरा कद बड़ा नहीं रहा। टिकट नहीं मिला है। मुझे टिकट क्यों नहीं मिला इसके लिए मैं किसी को दोष नहीं दूंगा। खुद आत्ममंथन करूंगा। अब पार्टी और संगठन के लिए एक कार्यकर्ता की तरह काम करूंगा। पार्टी का फैसला ही सर्वमान्य है। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी नाराज नहीं था और अभी भी नाराज नहीं हूं।

  • दिल्ली में पार्टी के नेताओं से मिले नरोत्तम मिश्रा
  • कहा- जिनसे मिलने था उनके साथ किया लंच
  • आशुतोष तिवारी को बताया पार्टी का अच्छा नेता
  • कहा- उनके नॉमिनेशन में मैं शामिल होऊंगा

आशुतोष तिवारी को बताया अच्छा नेता

वहीं, नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आशुतोष तिवारी बहुत अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि दतिया से उनकी जीत पक्की है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं उनके नामांकन में शामिल रहूंगा। दतिया में बीजेपी की जीत होगी।

कांग्रेस को लेकर राय पहले जैसी

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के लिए मेरी राय जो पहले थी वह आज भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसे टिकट दिया है इससे मतलब नहीं है। राजा और फकीर की लड़ाई है। दतिया में बीजेपी की जीत पक्की है।

सीएम आवास में बनी रणनीति

शनिवार रात सीएम आवास पर हुई मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के साथ मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में दतिया उपचुनाव में जीत हासिल कैसे करनी है इसे लेकर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा।

पवन तिवारी

लेखक के बारे मेंपवन तिवारीपवन कुमार तिवारी नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (senior digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट’ (State team) टीम में काम करते हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 10 साल लंबा का अनुभव है। रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। पवन कुमार तिवारी ने अक्टूबर 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। पवन कुमार तिवारी ने साल 2013 में सहारा समय में इंटर्न से अपने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद न्यूज इंडिया, भारत समाचार, ईनाडु इंडिया, दैनिक भास्कर, पत्रिका और एशियानेट डॉट कॉम जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के डेस्‍क पर काम किया। पवन कुमार तिवारी ने साल काशी हिन्दू विशवविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया।और पढ़ें