स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहा मुकाबला इंग्लैंड की दो खिलाड़ियों के लिए आखिरी मैच था। हालांकि, ये दोनों भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और अपने आखिरी मैच को यादगार नहीं बना सकी। टैमी ब्यूमोंट और हीदर नाइट का ये इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी मुकाबला था। संकट में फंसी इंग्लैंड को दोनों अपने आखिरी मैच में संकट से उबार नहीं सकी।
पहली पारी में भी दोनों बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चला था। हालांकि, जब ये दोनों खिलाड़ी अपनी आखिरी पारी में मैदान के बाहर जा रही थी, तो भारतीय खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुकाबले में फिलहाल भारत की पकड़ मजबूत बनी हुई है और इंग्लैंड की टीम अपने घर में ही बड़ी हार झेलने के करीब है।
हीदर नाइट और टैमी ब्यूमोंट का आखिरी मैच
हीदर नाइट और टैमी ब्यूमोंट ने मैच से पहले ही एलान किया था कि ये उनका आखिरी मुकाबला होने वाला है। इसके बाद दोनों अपने आखिरी मैच में कोई कमाल नहीं कर सकीं। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए और पहली पारी में 170 रनों पर सिमट गई। ब्यूमोंट 2 रन बनाकर पहली पारी में आउट हो गई। नाइट का बल्ला भी नहीं चला और वे 6 रन बनाकर आउट हो गई।
दूसरी पारी में भी दोनों का बल्ला नहीं चला। ब्यूमोंट तो अपनी आखिरी इंटरनेशनल पारी में खाता भी नहीं खोल सकी। उन्हें क्रांति गौड़ ने क्लीन बोल्ड कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद नाइट 13 रन बनाकर आउट हो गई। दोनों को भारतीय खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
हीदर नाइट और टैमी ब्यूमोंट का करियर
ब्यूमोंट की बात करें, तो उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में 614 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 रन रहा है। 140 वनडे मैचों में खेलते हुए उन्होंने 40.5 की औसत के साथ 4738 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 12 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। 109 टी20 मैच में उनके बल्ले से एक शतक और 11 अर्धशतक के साथ 1975 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ नाइट ने 14 टेस्ट मैचों में 970 रन बनाए हैं।