रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन में तकनीकी खराबी, मालगाड़ी के इंजन से खींचकर लायी गई, National Hindi News


Follow us on Google News
share

पटना/गया जी/कोडरमा, हिटी। रांची से पटना आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी आई, जिससे ट्रेन रात डेढ़ बजे पटना पहुंची। यात्रियों ने लगभग साढ़े नौ घंटे की परेशानी झेली और रेल मंत्रालय को इस पर शिकायत की। धनबाद और रांची के अधिकारियों से जवाब नहीं मिला।

रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन में तकनीकी खराबी, मालगाड़ी के इंजन से खींचकर लायी गई

पटना/गया जी/कोडरमा, हिटी। रांची से पटना आ रही प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (22350)में रविवार को बीच रास्ते में ही तकनीकी खराबी आ गई। इसे एक मालगाड़ी के इंजन के सहारे किसी तरह बरकाकाना से गया जी होते पटना तक पहुंचाया गया। इसके कारण यह ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे की देर से रात डेढ़ बजे के बाद पटना पहुंची। रांची-पटना वंदे भारत शाम करीब 4.15 बजे रांची से रवाना हुई और मेसरा स्टेशन पर इसमें खराबी आ गई। लोको पायलट ने इसे ठीक करने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद वहां से ट्रेन खुली, लेकिन मेसरा में ही फिर खड़ी हो गई। एमआर प्रेशर खराब होने से ट्रेन गति नहीं पकड़ पा रही थी। लेकिन, पायलट ने ट्रेन को किसी तरह शाम 7.05 बजे बरकाकाना तक पहुंचाया। यहां एक घंटे तक मरम्मत का प्रयास किया गया।

वंदे भारत के यात्रियों ने साढ़े नौ घंटे झेली फजीहत

इसके बाद पायलट ने हाथ खड़े कर दिये और सहायक इंजन की मांग की। फिर मालगाड़ी के इंजन के सहारे ट्रेन करीब ढाई घंटे विलंब से गया जी पहुंची। इसके बाद यहां से पटना के लिए रवाना किया गया।

रांची से सवा चार बजे खुली यह ट्रेन रात डेढ़ बजे के बाद पटना पहुंची। करीब साढ़े नौ बजे यात्री परेशान रहे। ट्रेन में कुछ यात्रियों ने रेल मंत्रालय को एक्स पर पोस्ट कर भी इसको लेकर शिकायत की। पटना जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इधर, मामले में धनबाद डीआरएम, सीनियर डीसीएम के अलावा रांची डीआरएम को मैसेज और कॉल करने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया गया। रांची डीसीएम श्रेया सिंह ने पूछने पर कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

सामान्य प्रश्न

वंदे भारत एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी कब आई?

रविवार को रांची से पटना आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी आई।

वंदे भारत एक्सप्रेस पटना कब पहुंची?+

यात्रियों ने कितने समय तक परेशानी झेली?+



Leave a Comment