वंदे भारत में कांग्रेस प्रभारी को दिया मिलावटी दूध, National Hindi News


Follow us on Google News
share

वंदे भारत में कांग्रेस प्रभारी को दिया कैमिकल दूधवीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्टआईआरसीसीटीवी से शिकायत, बोले, प्रीमियम ट्रेन में यात्रियों की स

वंदे भारत में कांग्रेस प्रभारी को दिया मिलावटी दूध

झांसी, संवाददाता। निजामुद्दीन से चलकर झांसी आ रही वीवीआईपी हाई प्रोफाइल में उच्च क्वॉलिटी के भोजन के दावों की पोल खुल गई। शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम को सफर के दौरान ट्रेन में मिलावटी युक्त दूध दिया। इसका वीडियो बनाकर रेल मंत्री और सोशल मीडिया साइट्स एक्स पर भी साझा किया है। हलांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बुंदेलखंड में दौरा है। इसको लेकर वह शनिवार को हजरत निजामुद्दीन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से झांसी आ रहे थे। उनके साथ यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी थे। राजेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि उन्हें ट्रेन में दूध परोसा गया। जब उन्होंने दूध को देखा तो उसकी गुणवत्ता बेहद संदिग्ध थी और वह दूध की बजाय किसी मिलावटी तरल पदार्थ जैसा दिखाई दे रहा था। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और रेल मंत्री व आईआरसीटीसी को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में यात्रियों को इस तरह की गुणवत्ता वाला खाद्य पदार्थ परोसा जा रहा है तो आम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उनकी सेहत से यानी खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि दूध के नमूने की लैब में जांच कराई जाए। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कैटरिंग एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए。

वीडियो के बाद मचा हड़कंप

राजेंद्र पाल गौतम और बृजलाल खाबरी वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। इनके साथ कुछ नेता और भी थे। यह लोग कोच ई-2 के सीट संख्या 1, 2, 3, 4 पर सवार थे। राजेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि ट्रेन में दूध दिया गया। जब को चम्मच से हिलाकर देखा तो उसकी क्वालिटी सही नहीं थी। देखने में ही कुछ मिलावट जैसा दिख रहा था। बताया, उन्हें अलग दिखने पर उन्होंने स्वयं इसका वीडियो बनाया। फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने इसका शिकायत दर्ज कराई है।

एक्स पर किया पोस्ट

वंदे भारत में घटिया दूध परोसने पर कांग्रेस नेता एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में वीआईपी सर्विस के दावों की धज्जियां उड़ गई हैं। प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग) राजेंद्र पाल गौतम को मिलावटी लिक्विड दूध सर्व किया गया। बताया, वंदे भारत जैसी हाई-प्रोफाइल और महंगी ट्रेनों में भी अगर यूपी कांग्रेस प्रभारी जैसे वीआईपी और आम यात्रियों को ऐसा संदिग्ध खाना-दूध परोसा जा रहा है, तो आम ट्रेनों की स्थिति क्या होगी? किराए के नाम पर जनता की जेबें खाली करने वाली भारतीय रेलवे और केंद्र सरकार आख़िर इन वेंडर्स पर इतनी मेहरबान क्यों है? इस पूरे मामले की तत्काल उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, दूध के सैंपल की लैब टेस्टिंग कराई जानी चाहिए और दोषी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वंदे भारत के नाम पर यह “केमिकल” परोसना बेहद शर्मनाक है।

सामान्य प्रश्न

किस कांग्रेस नेता ने वंदे भारत एक्सप्रेस में मिलावटी दूध मिलने की शिकायत की?

राजेंद्र पाल गौतम ने वंदे भारत एक्सप्रेस में मिलावटी दूध मिलने की शिकायत की।

राजेंद्र पाल गौतम ने दूध की गुणवत्ता को कैसे वर्णित किया?+

राजेंद्र पाल गौतम ने इस मामले में क्या कार्रवाई की मांग की?+



Leave a Comment