Cricket-11 Team Reaches The Final. – Noida News



Cricket-11 team reaches the final.



फोटो


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-15 के सेमीफाइनल मुकाबले में क्रिकेट-11 ने रोवर्स-11 को 88 रन से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकेट-11 ने छह विकेट पर 224 रन बनाए। सूर्या ने 73 और निशांत ने 58 रन की पारी खेली। रोवर्स-11 से आदित्य दुबे ने तीन विकेट लिए। जवाब में रोवर्स-11 नौ विकेट पर 136 रन ही बना सकी। क्रिकेट-11 से निशांत ने दो विकेट लिए। निशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



Leave a Comment