राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच? ब्रेंडन मैकुलम के बाद संभाल सकते हैं कमान, ये दिग्गज भी रेस में शामिल – rahul dravid likely to become head coach of england test team after brendon mccullum


इंग्लैंड टेस्ट टीम से कोच ब्रेंडन मैकुलम की विदाई होने वाली है। इसके बाद राहुल द्रविड़ की कमान संभालने की खबर सामने आई है। हालांकि रेस में और भी दिग्गज शामिल हैं।

Rahul Dravid
राहुल द्रविड़ बन सकते हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच
नई दिल्ली: इंग्लैंड टेस्ट टीम से कोच ब्रेंडन मैकुलम की विदाई होने वाली है। हाल ही में बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने लाल गेंद के खेल में कोच भी बदलने का फैसला किया है। इसके लिए भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे आगे हैं जो टेस्ट फॉर्मेंट में इंग्लिश टीम नए बॉस बन सकते हैं।

राहुल द्रविड़ का नाम रेस में आगे

इंग्लैंड ने 4 साल के बाद ब्रेंडन मैकुलम से आगे बढ़ने का फैसला किया है। उनको रिप्लेस करने की कवायद भी शुरू की जा चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल द्रविड़ के साथ ही जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर, श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जस्टिन लैंगर और मौजूदा समय में पाकिस्तान की कोचिंग कर रहे माइक हेसन भी रेस में शामिल हैं।

इन सभी दिग्गजों को इंटरनेशनल के अलावा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव है। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ का नाम भी चर्चा में है, हालांकि सभी नामों के बीच उन्हें कोचिंग का सबसे कम अनुभव है।

राहुल द्रविड़ साबित हो सकते हैं बेहतरीन

राहुल द्रविड़ मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन कोच में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपनी कोचिंग में भारत के लिए युवा खिलाड़ियों को तराशा। साल 2018 में उनके कार्यकाल के दौरान पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली टीम ने अंडर-19 विश्व कप अपने नाम किया था। जिसके बाद उन्होंने सीनियर टीम का रुख किया। जहां टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता और वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला। द्रविड़ टेस्ट में शानदार बल्लेबाज रह चुके हैं। उनके नाम 36 शतक और 63 फिफ्टी समेत 13,288 टेस्ट रन हैं।

ब्रेंडन मैकुलम के बैजबॉल का अंत

ब्रेंडन मैकुलम के जाने के साथ ही बैजबॉल युग का भी अंत माना जा सकता है। उनकी और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने टेस्ट में आक्रामक खेल के रवैया को इसका नाम दिया। हालांकि नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे। मैकुलम के कार्यकाल में इंग्लैंड ने 55 टेस्ट खेले, जिसमें स 27 जीत और 20 में हार का सामना करना पड़ा। 3 WTC संस्करण बीत जाने के बावजूद एक बार भी फाइनल में शिरकत नहीं कर सका।

मोहित कुमार

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।और पढ़ें