जमशेदपुर. नये स्पोर्ट्स एक्ट 2025 के अनुरूप पूर्वी सिंहभूम जिला तीरंदाजी संघ की नई कमेटी बनाई जाएगी. साथ ही एसोसिएशन की कार्यकारिणी एवं प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर व पारदर्शी बनाया जाएगा. यह फैसला रविवार को बर्मामाइंस आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित जिला तीरंदाजी संघ की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता संघ के सचिव हरेंद्र सिंह ने की. इसमें नए स्पोर्ट्स एक्ट के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा कर कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह व लोकतांत्रिक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही आर्चरी के विकास के लिए नियमित प्रशिक्षण शिविर, प्रतिभा पहचान, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन व तकनीकी अधिकारियों के प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की गयी. बैठक में झारखंड आर्चरी संघ के चुनाव व एजीएम पर भी चर्चा की गयी. बैठक में कोषाध्यक्ष रवि राज शर्मा, अंतरराष्ट्रीय कोच बीएस राव, रजत कुमार, सुशांत पात्रो, गोपाल सिंह, जीतन महतो, तिलक महतो, रामू लागुरी, रंजीत गोप, अनुपम सिंह एवं अनुराग महतो शामिल है.