अभिषेक शर्मा के बाद अब वैभव सूर्यवंशी को निखारेंगे युवराज सिंह, क्रिकेट जगत में मचेगा तहलका – yuvraj singh want to give training to vaibhav suryavanshi after abhishek sharma


दिग्गज युवराज सिंह ने भारत के नए युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को मेंटॉर करने और ट्रेनिंग देने की इच्छा जताई है। युवराज ने अभिषेक शर्मा को टर्मिनेटर 4 और 15 साल के वैभव को टर्मिनेटर 6 बताते हुए कहा कि वे वैभव को निखारने के लिए तैयार हैं।

Yuvraj Singh on Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी को ट्रेनिंग देना चाहते हैं युवराज सिंह(फोटोAP)
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस को युवराज सिंह ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अब भारतीय क्रिकेट के टीम नए स्टार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अपने साथ लेने और उन्हें ट्रेनिंग देने की इच्छा जाहिर की है। युवराज सिंह ने वैभव की तुलना अपने सबसे चहेते शिष्य और भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा से की। युवराज सिंह का मानना है कि वैभव आने वाले समय के एक बेहद खतरनाक और गंभीर खिलाड़ी बनने की राह पर हैं।

युवराज सिंह ने दिया खास ऑफर

युवराज सिंह ने एक बेहद ही दिलचस्प किस्से का इस्तेमाल करते हुए खुद को और अपने शिष्यों को टर्मिनेटर सीरीज से जोड़ा। युवराज ने साफ किया कि जिस तरह उन्होंने अभिषेक शर्मा को घंटों ट्रेनिंग देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया, ठीक उसी तरह वे अब वैभव सूर्यवंशी को भी तराशना चाहते हैं। अभिषेक शर्मा के बाद अब वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट की आक्रामकता सिखाने के एंगल पर बात करते हुए युवराज सिंह ने कहा, ‘मैं हमेशा खुद को टर्मिनेटर कहता हूं। अब हमारे पास टर्मिनेटर 4 अभिषेक शर्मा हैं, जो मुझसे चार गुना बेहतर हैं। और उनके बाद आते हैं टर्मिनेटर 6 वैभव सूर्यवंशी, जो और भी अधिक विकसित होकर उभरे हैं। मैंने अपने समय में अपना काम किया, अभिषेक ने उसे एक पायदान ऊपर उठाया, और अब वैभव नए मापदंड स्थापित कर रहे हैं। यह एक ही सफर का तीसरा चरण है। खेल को इस तरह बदलते देखना अद्भुत है।’

वैभव पहले ही तोड़ चुके हैं युवराज सिंह का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

दिलचस्प बात यह है कि युवराज सिंह जिस वैभव सूर्यवंशी को अब अपने स्कूल ऑफ क्रिकेट में स्पेशल ट्रेनिंग देने की बात कर रहे हैं, उस युवा खिलाड़ी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के लिए अपना डेब्यू किया है। इतना ही नहीं, इसी महीने श्रीलंका में खेली गई इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए ट्राई-सीरीज के फाइनल में वैभव ने महज 11 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर युवराज सिंह के भारत के लिए सबसे तेज लिस्ट-ए फिफ्टी के सालों पुराने रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया था।

विंबलडन देखने पहुंचे युवराज, वैभव और अभिषेक

रविवार को विंबलडन 2026 का फाइनल मुकाबला युवराज और अभिषेक के साथ देखने वाले वैभव सूर्यवंशी ने भी युवराज को अपना सबसे बड़ा आदर्श बताया। वैभव ने कहा, ‘युवी पाजी मेरे आइडल हैं। उनसे खेल के मानसिक पहलू, दबाव को संभालने और खुद पर भरोसा रखने के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। मुझे पूरा विश्वास है कि आगे चलकर उनके मार्गदर्शन से मेरे करियर को बहुत मदद मिलेगी।’ वहीं अभिषेक शर्मा ने भी कहा कि वह वैभव की खुशी को समझ सकते हैं क्योंकि युवराज सिंह की ट्रेनिंग और मेंटॉरशिप ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है।

ऋषिकेश कुमार सिंह

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमार सिंहऋषिकेश कुमार सिंह (डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

ऋषिकेश कुमार सिंह वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2022 में ‘इंडिया टीवी’ से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे अप्रैल 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 3.5 साल का अनुभव है।

विशेषज्ञता: ऋषिकेश कुमार सिंह खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण।

शिक्षा: मूल रूप से झारखंड के बोकारो के रहने वाले ऋषिकेश कुमार सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर इन मीडिया में स्नातक किया। उन्होंने साल 2022 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।और पढ़ें