उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन और इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन द्वारा 15-20 जुलाई 2026 तक ‘जूडो महाकुंभ’ का आयोजन किया जाएगा। लगभग 1200 जूडोका इसमें हिस्सा लेंगे, जिसमें दृष्टिबाधित और मूकबधिर खिलाड़ी शामिल हैं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं और जूडो कैंप होंगे।
लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन और इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 से 20 जुलाई 2026 तक राज्य स्तरीय ‘जूडो महाकुंभ’ आयोजित किया जायेगा। यह प्रतियोगिता हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी (हलवासिया कोर्ट) में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश में जूडो महाकुंभ का यह तीसरा अवसर है। इस महाकुंभ में प्रदेश भर से विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 1200 जूडोका (जूडो खिलाड़ी) हिस्सा लेंगे। इस बार की मुख्य विशेषता यह है कि सामान्य खिलाड़ियों के साथ राज्य भर के दृष्टिबाधित (ब्लाइंड) और मूकबधिर (डेफ) खिलाड़ी भी अलग-अलग आयु श्रेणियों में अपनी प्रतिभा और ताकत का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई उभरते और अनुभवी जूडो खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।
आयोजन से संबंधित जानकारी
आयोजन के दौरान जूडो कैंप, बेल्ट परीक्षा और स्टेट डिप्लोमा इन ऑफिशियेटिंग परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्गों की प्रतियोगिताएं अलग भार वर्गों में कराई जाएंगी। यूपी जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजार अली सिद्दीकी के अनुसार इस महाकुंभ में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जो खिलाड़ी इस प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे, उन्हें आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के चयन ट्रायल्स में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रतियोगिता से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए खिलाड़ी टूर्नामेंट डायरेक्टर प्रकाश चंद्रा से संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम का शेड्यूल
कार्यक्रम का शेड्यूल
15-16 जुलाई: जूडो तकनीक, कैंप और बेल्ट परीक्षा।
17 जुलाई: मिनी एवं सब-जूनियर प्रतियोगिता।
18 जुलाई: कैडेट प्रांतीय जूडो प्रतियोगिता।
19 जुलाई: जूनियर प्रांतीय जूडो प्रतियोगिता।
20 जुलाई: सीनियर प्रांतीय जूडो प्रतियोगिता और शाम को समापन समारोह।
सामान्य प्रश्न
✦जूडो महाकुंभ कब आयोजित किया जाएगा?−
जूडो महाकुंभ 15 से 20 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
✦प्रतियोगिता में करीब कितने जूडोका हिस्सा लेंगे?+
✦जूडो महाकुंभ का आयोजन किस स्थान पर होगा?+