
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बाबा सोडल इंडस्ट्री एरिया जालंधर में स्थित बीट ऑल स्पोर्टस इंडस्ट्री की तरफ से खेलों को प्रोत्साहित करने एवं खेल सामग्री तैयार करने में सराहनीय योगदान डाला जा रहा है ताकि हमारे युवा खेलों में अपने इलाके, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। यह बात स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने इंडस्ट्री के मालिक सुशील कोहली व सुनील कोहली से भेंट दौरान कही।
Advertisements

इस दौरान उनका पौत्र लक्ष्य धीर भी उनके साथ मौजूद था। इस मौके पर श्री धीर ने कहा कि कोहली परिवार से उनका बचपन का नाता है तथा इस परिवार ने सदैव युवा वर्ग को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया है। इसके साथ ही उमदा क्वालिटी की खेल सामग्री तैयार करके देश विदेश में नाम कमाया है।

