IND vs ENG: सीरीज एक, कारनामे अनेक! विराट कोहली के निशाने पर बहुत कुछ, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को बड़ा खतरा – list of records virat kohli can break in odi series against england sachin tendulkar big record on the line


इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज में उतरने के लिए तैयार है। इस सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर कई रिकॉर्ड होने वाले हैं।

virat kohli
विराट कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। विराट कोहली लगभग 6 महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में कोहली के निशाने पर कुछ बड़े रिकॉर्ड्स होंगे। विराट खास मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

15000 रन के बेहद करीब कोहली

दरअसल, विराट ने अब तक भारत के लिए 311 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने खेली 299 पारियों में 58.71 की औसत से 14,797 रन बनाए हैं। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अगर 203 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह 50 ओवर के फॉर्मेट में 15 हजार रन पूरे कर लेंगे। इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने वाले कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद विश्व के महज दूसरे बल्लेबाज बनेंगे। कोहली ने अपने एकदिवसीय करियर में 54 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं।

सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे

सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने के लिए 359 पारियां खेली थीं। हालांकि, विराट के पास इस मामले में उन्हें पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा। कोहली अगर इस सीरीज में 203 रन बनाने में कामयाब रहते हैं, तो वह सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन ने यह उपलब्धि साल 2007 में हासिल की थी।

इंग्लैंड में शानदार रिकॉर्ड

कोहली का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में दमदार रहा है। उन्होंने इंग्लिश टीम का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली 38 पारियों में विराट ने 41 की औसत से खेलते हुए 1,397 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने तीन शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड की सरजमीं पर कोहली ने खेली 33 पारियों में 51.88 की औसत से 1,349 रन बनाए हैं। वह इंग्लिश कंडिशंस में एक शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं।

वनडे सीरीज में रहेगा दारोमदार

भारतीय टीम की चाहत यही होगी कि कोहली इंग्लैंड के खिलाफ अपने ‘विराट’ रिकॉर्ड को इस वनडे सीरीज में भी बरकरार रखने में सफल रहें। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाना है, जबकि दूसरा वनडे 16 और तीसरा एकदिवसीय मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाना है।

इन्पुट- आईएएनएस

दीपेश शर्मा

लेखक के बारे मेंदीपेश शर्मा दीपेश शर्मा वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2021 में ‘ज़ी न्यूज़’ से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे जनवरी 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 4.5 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में सक्रिय होने से पहले दीपेश कई खेलों में स्टेट लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बैडमिंटन और ताइक्वांडो में स्टेट लेवल तक प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

विशेषज्ञता: दीपेश शर्मा खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, बैडमिंटन, रेसलिंग, एथलेटिक्स, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण।

शिक्षा: मूल रूप से हरियाणा के पलवल के रहने वाले दीपेश ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर में स्नातक किया। उन्होंने साल 2021 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।और पढ़ें