Pakistan Balochistan,बलूचिस्तान या पश्तूनिस्तान? साउथ एशिया में बनने जा रहा नया देश, तालिबान-पाकिस्तान के दुश्मन नंबर-1 की बड़ी भविष्यवाणी – afghanistan ex vice president amrullah saleh signs new country will born in region may be balochistan – Asian countries News


बलूचिस्तान में हालिया महीनों में पाकिस्तान की सरकार और सेना के लिए मुश्किल लगातार बढ़ी है। ऐसे में अमरुल्लाह सालेह का इशारा बलूचिस्तान में किसी बड़ी हलचल का संकेत देता है।

Balochistan
अमरुल्लाह सालेह इस समय निर्वासन में हैं।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्‍लाह सालेह ने पाकिस्तान के एक बार फिर टूटने का संकेत किया है। उन्होंने दावा किया है कि हमारे इलाके में एक नया देश बनने के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया है और सोशल यूजर्स से पूछा है कि आप दक्षिण एशिया में बनने वाले नए देश का नाम बताइए। उनके कुछ और ट्वीट से संकेत मिलता है कि वह शायद बलूचिस्तान में किसी हलचल का संकेत कर रहे हैं। एक्सपर्ट ने कहा है कि सालेह पश्तूनिस्तान या बलूचिस्तान की बात कर रहे हैं।

अमरुल्लाह सालेह अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी से पहले सरकार का हिस्सा थे। तालिबान के सत्ता पर कब्जे के बाद उन्होंने काबुल छोड़ दिया था। उनको तालिबान का दुश्मन माना जाता है तो पाकिस्तानी सेना पर भी वह बेहद आक्रामक रहे हैं। उन्होंने बीते हफ्ते ही बलूचिस्तान में हुए हमले के बाद पाकिस्तानी सेना और काबुल पर सवाल किया था। इस महीने वह कई दफा बलूचिस्तान में हिंसा पर बात कर चुके हैं।

बलूचिस्तान को लेकर क्यों बढ़ी चर्चा

बलूचिस्तान के लोगों का पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ संघर्ष कई दशक पुराना है लेकिन हालिया महीनों में यह काफी तेज हुआ है। बलूचिस्तान में एक तरफ हथियारबंद गुटों ने पाकिस्तान सेना को निशाना बनाया है तो वहीं स्थानीय संगठनों ने लगातार सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया है।

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ताकत के दम पर आंदोलन को दबाती रही है। हालिया दिनों में भी लगातार ऑपरेशन किए गए हैं। इसके बावजूद कई रिपोर्ट बताती हैं कि क्षेत्र के कई हिस्से पाकिस्तान के कंट्रोल से निकल चुके हैं और उनको स्थानीय गुट चला रहे हैं। सरकारी इमारतों तक पर विद्रोही गुटों ने कब्जे किए हैं।

फिर टूटेगा पाकिस्तान?

साल 1947 में भारत के बंटवारे के बाद अस्तित्व में आया पाकिस्तान एक बार टूट चुका है। साल 1971 में पूर्वी पाकिस्तान अलग देश (बांग्लादेश) बना गया था। हालिया महीनों में बलूचिस्तान में जिस तरह से विरोध तेज हुआ है, उसके बाद पाकिस्तान में यह चिंता है कि कहीं देश एक बार फिर तो नहीं टूट जाएगा।

पाकिस्तानी सेना, सरकार और वहां के एक्सपर्ट बलूचिस्तान की समस्या के लिए अक्सर भारत को निशाने पर लेते रहे हैं। भारत के अलावा अफगानिस्तान और इजरायल का रोल होने का दावा भी पाकिस्तानी एक्सपर्ट करते रहे हैं। बलूच लोगों का कहना है कि वह अपनी जमीन और संसाधनों को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

रिजवान

लेखक के बारे मेंरिजवानरिजवान नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में चीफ सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में उनका 10 वर्षों का अनुभव है। वह इंटरेशनल अफेयर्स (वर्ल्ड सेक्शन) कवर कर रहे हैं। अमर उजाला के साथ डिजिटल पारी की शुरुआत की और फिर वन इंडिया हिंदी, राजस्थान पत्रिका से होते हुए नवभारत टाइम्स में है। उन्‍होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और भारतीय जनसंचार संस्थान से पढ़ाई की है।

वैश्विक राजनीतिक तनाव हो या कूटनीतिक घटनाक्रम, सबसे पहले खबर देना और उसका भारत पर क्‍या असर पड़ेगा, यह भारत और दुनिया भर में बसे हिंदी के पाठकों को स्‍टोरी और वीडियो के जरिए व‍िश्‍लेषण देना रिजवान की पहली प्राथमिकता रहती है।

पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 10 साल से कार्यरत हैं।

रिजवान ने साल 2015 में नई दिल्‍ली में अमर उजाला डॉट कॉम से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वन इंडिया हिंदी, राजस्थान पत्रिका से होते हुए नवभारत टाइम्स में है।… और पढ़ें