UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 14 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।
UPSSSC Auditor Assistant Accountant Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में अकाउंट और ऑडिट क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण जॉब न्यूज है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर (लेखापरीक्षक) और असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार) के 1,829 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आज 14 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 तय की गई है।
1,829 पदों की डिटेल्स
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,829 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑडिटर (लेखापरीक्षक) पद के लिए कुल 223 सीटें निकाली गई हैं, जो इस भर्ती का सबसे बड़ा मुख्य हिस्सा हैं। असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार) पद के लिए कुल 1606 सीटें आवंटित की गई हैं।
शैक्षणिक योग्यता
ऑडिटर और सहायक लेखाकार के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक (B.Com) की डिग्री या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर संचालन का ‘ओ’ लेवल (O Level) सर्टिफिकेट या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए।
पीईटी स्कोर की अनिवार्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास PET-2025 का स्कारकार्ड होना चाहिए। इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग ने बहुत ही कड़े और स्पष्ट नियम तय किए हैं। इस मुख्य परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं, जो आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल हुए थे और जिनके पास आयोग द्वारा जारी वैलिड स्कोर कार्ड मौजूद है। पीईटी के अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
UPSSSC Auditor Assistant Accountant Recruitment 2026 Notification Link
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
सैलरी
इन पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल-5 के तहत बेहतरीन सैलरी पैकेज (₹29,200 – ₹92,300) और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।
आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी
आवेदन प्रक्रिया को शुरू करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से केवल ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए मात्र 25 रुपये का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क तय किया गया है।