IND vs ENG: विराट कोहली की वापसी, 194 विकेट लेने वाला बाहर, पहले ODI में भारत की प्लेइंग-XI – ind vs eng 1st odi team india playing xi virat kohli jasprit bumrah comeback kuldeep yadav dropped
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी।
3 साल बाद इस खिलाड़ी को मिली वनडे टीम में जगह
एजबेस्टन: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में अक्षर पटेल और वाशिंग्टन सुंदर के रूप में 2 ऐसे फिरकी गेंदबाजों के साथ जाने का फैसला किया जो बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। प्रबंधन का यह फैसला हैरान कर देने वाला है क्योंकि यादव के नाम 194 इंटरनेशनल विकेट हैं और वह सबसे असरदार स्पिनरों में से एक हैं।
भारतीय टीम पहले करेगी गेंदबाजी
भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज हुआ। टॉस का सिक्का उछलकर इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक के पक्ष में गिरा, इसके बाद उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा , विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई। लेकिन कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। आखिरी बार उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में खेलने का मौका मिला था, जहां उन्होंने 42 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया था। वाशिंग्टन सुंदर और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर सकते हैं इसीलिए टीम प्रबंधन ने उन्हें तवज्जो दी है।
विराट का वापसी, बुमराह का भी इंतजार खत्म
पहले वनडे में सभी की नजरें विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह पर थी। रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ 76 रन की पारी के बाद पहली बार मैदान पर उतरे। विराट कोहली आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद क्रिकेट एक्शन में नजर आए, जबकि जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद एकदिवसीय मुकाबले में नजर आए। इस तिकड़ी का वर्ल्ड कप 2027 में अहम योगदान होने वाला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत – रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा
लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।… और पढ़ें