खेल : रुट और डासन ने इंग्लैंड को संभाला, National Hindi News


Follow us on Google News
share

रुट और डासन ने इंग्लैंड को संभाला पहला वनडे बर्मिंघम, एजेंसी। इंग्लैंड की

खेल : रुट और डासन ने इंग्लैंड को संभाला

रुट और डासन ने इंग्लैंड को संभाला पहला वनडे

बर्मिंघम, एजेंसी। इंग्लैंड की आधी टीम के सिर्फ 80 रन पर पवेलियन लौटने के बाद जो रूट (नाबाद 76) और लियाम डॉसन (68) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने बेहतरीन अर्धशतकों की मदद से टीम की वापसी कराई जिससे मेजबान टीम ने पहले वनडे क्रिकेट मैच में नाजुक स्थिति से वापसी करते हुए 47.5 ओवर में 258 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

गलत रहा फैसला

मंगलवार को पहले बल्लेबाजी का फैसला इंग्लैंड को रास नहीं आया। पहले भारतीय तेज गेंदबाजों गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुए इंग्लैंड का स्कोर एक समय छह विकेट पर 107 रन कर दिया। फिर अंत में बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने चार विकेट लेकर इंग्लैंड को 258 रन पर ढेर कर दिया। इंग्लैंड ने 30 रन जोड़कर अपने अंतिम चार विकेट गंवाए।

शतकीय साझेदारी

छह विकेट गिरने के बाद जो रूट और डॉसन ने सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने 134 गेंदों पर 121 रन जोड़े और टीम को संकट से निकाला। रूट ने अपनी 76 रन की नाबाद पारी में 76 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का जड़ा। दूसरी ओर, डॉसन ने भी 83 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। इन दोनों के अलावा बेन डकेट ने 45 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

अक्षर के अलावा कृष्णा और बराड़ ने दो-दो विकेट लिए जबकि बुमराह और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जो रूट ने कितने रन बनाये?

जो रूट ने 76 रन बनाए।

इंग्लैंड ने पहले वनडे में कितने रन बनाये?+

किस गेंदबाज ने इंग्लैंड को सबसे अधिक विकेट झटके?+



Leave a Comment