पश्चिम एशिया में संकट गहराने से आज एशियाई बाजारों में गिरावट आई। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स में 561 अंक की गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 159 अंक टूट गया।
हाइलाइट्स
- शेयर बाजार में गिरावट, बीएसई सेंसेक्स 561 अंक गिरा
- सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 गिरावट के साथ बंद हुए
- डॉलर के मुकाबले रुपया 22 मई के बाद पहली बार 96 के पार
- कच्चे तेल की कीमत में तेजी, एक हफ्ते में 11% चढ़ी कीमत

सेंसेक्स के 30 शेयरों से 24 गिरावट के साथ बंद हुए। एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा 4.63 फीसदी गिरावट आई। बजाज फिनसर्व, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक बैंक, आईटीसी, मारुति, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और ट्रेंट में उल्लेखनीय गिरावट आई। दूसरी ओर, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टीसीएस, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स और इटरनल में तेजी आई।
Share Market Closing: 700 अंक गिरने के बाद संभला शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में तेजी, TCS की लंबी छलांग
रुपये में भारी गिरावट
इस बीच मंगलवार को रुपया गिरकर डॉलर के मुकाबले 96 के पार पहुंच गया। रुपया 54 पैसे गिरकर 96.22 पर बंद हुआ। 22 मई के बाद रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 96 के पार पहुंचा है। पिछले सत्र में यह 95.62 पर बंद हुआ था। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने और अमेरिका तथा ईरान के बीच नए हमलों के कारण इस हफ्ते तेल की कीमतों में तेजी आई। इससे भारतीय करेंसी पर दबाव पड़ा।
सेंसेक्स के शेयरों का बंद भाव
| भारती एयरटेल | 1932.95 | 🟢 +1.65% |
| सन फार्मा | 1942.00 | 🟢 +0.93% |
| टीसीएस | 2200.95 | 🟢 +0.89% |
| टाटा स्टील | 188.35 | 🟢 +0.64% |
| अडानी पोर्ट्स | 1818.00 | 🟢 +0.42% |
| इटरनल | 285.70 | 🟢 +0.19% |
| पावर ग्रिड | 285.85 | 🔴 -0.05% |
| आईसीआईसीआई बैंक | 1407.75 | 🔴 -0.13% |
| भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) | 410.10 | 🔴 -0.15% |
| एशियन पेंट्स | 2640.05 | 🔴 -0.43% |
| रिलायंस इंडस्ट्रीज़ | 1291.00 | 🔴 -0.45% |
| एक्सिस बैंक | 1314.00 | 🔴 -0.48% |
| हिंदुस्तान यूनिलीवर | 2116.00 | 🔴 -0.71% |
| टाइटन | 4573.50 | 🔴 -0.73% |
| एनटीपीसी | 348.90 | 🔴 -0.88% |
| इंफोसिस | 1091.75 | 🔴 -0.92% |
| ट्रेंट | 2868.55 | 🔴 -1.12% |
| अल्ट्राटेक सीमेंट | 11452.00 | 🔴 -1.13% |
| एचडीएफसी बैंक | 809.10 | 🔴 -1.16% |
| टेक महिंद्रा | 1483.70 | 🔴 -1.35% |
| मारुति सुज़ुकी | 13496.50 | 🔴 -1.44% |
| आईटीसी | 275.55 | 🔴 -1.48% |
| बजाज फाइनेंस | 1007.40 | 🔴 -1.52% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 378.80 | 🔴 -1.53% |
| लार्सन एंड टुब्रो (L&T) | 3846.00 | 🔴 -2.08% |
| महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) | 3092.85 | 🔴 -2.10% |
| भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) | 1014.80 | 🔴 -2.13% |
| इंडिगो | 5118.00 | 🔴 -2.15% |
| बजाज फिनसर्व | 1862.60 | 🔴 -2.50% |
| एचसीएल टेक | 1167.00 | 🔴 -4.42% |
स्रोत: बीएसई सेंसेक्स
ब्रॉडर बाजार का हाल
निफ्टी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट एचसीएल टेक, श्रीराम फाइनेंस और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। ब्रॉडर मार्केट में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.44 प्रतिशत और 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेक्टरवाइज से देखें तो निफ्टी रियल्ट, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जबकि निफ्टी फार्मा में सबसे ज्यादा बढ़त हुई। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड अभी 4.57 फीसदी तेजी के साथ 87.11 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
