Share Market Fall: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 561 अंक टूटा, रुपया फिर 96 के पार – share market update bse sensex and nse nifty trends on 14 july 2026


पश्चिम एशिया में संकट गहराने से आज एशियाई बाजारों में गिरावट आई। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स में 561 अंक की गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 159 अंक टूट गया।

हाइलाइट्स

  • शेयर बाजार में गिरावट, बीएसई सेंसेक्स 561 अंक गिरा
  • सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 गिरावट के साथ बंद हुए
  • डॉलर के मुकाबले रुपया 22 मई के बाद पहली बार 96 के पार
  • कच्चे तेल की कीमत में तेजी, एक हफ्ते में 11% चढ़ी कीमत
Share market down
शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है।
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से आज एशियाई बाजारों में गिरावट आई। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72% गिरावट के साथ 77,054.94 अंक पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66% नीचे 24,052.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों से 24 गिरावट के साथ बंद हुए। एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा 4.63 फीसदी गिरावट आई। बजाज फिनसर्व, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक बैंक, आईटीसी, मारुति, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और ट्रेंट में उल्लेखनीय गिरावट आई। दूसरी ओर, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टीसीएस, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स और इटरनल में तेजी आई।
Navbharat TimesShare Market Closing: 700 अंक गिरने के बाद संभला शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में तेजी, TCS की लंबी छलांग

रुपये में भारी गिरावट

इस बीच मंगलवार को रुपया गिरकर डॉलर के मुकाबले 96 के पार पहुंच गया। रुपया 54 पैसे गिरकर 96.22 पर बंद हुआ। 22 मई के बाद रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 96 के पार पहुंचा है। पिछले सत्र में यह 95.62 पर बंद हुआ था। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने और अमेरिका तथा ईरान के बीच नए हमलों के कारण इस हफ्ते तेल की कीमतों में तेजी आई। इससे भारतीय करेंसी पर दबाव पड़ा।

सेंसेक्स के शेयरों का बंद भाव

भारती एयरटेल 1932.95 🟢 +1.65%
सन फार्मा 1942.00 🟢 +0.93%
टीसीएस 2200.95 🟢 +0.89%
टाटा स्टील 188.35 🟢 +0.64%
अडानी पोर्ट्स 1818.00 🟢 +0.42%
इटरनल 285.70 🟢 +0.19%
पावर ग्रिड 285.85 🔴 -0.05%
आईसीआईसीआई बैंक 1407.75 🔴 -0.13%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) 410.10 🔴 -0.15%
एशियन पेंट्स 2640.05 🔴 -0.43%
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ 1291.00 🔴 -0.45%
एक्सिस बैंक 1314.00 🔴 -0.48%
हिंदुस्तान यूनिलीवर 2116.00 🔴 -0.71%
टाइटन 4573.50 🔴 -0.73%
एनटीपीसी 348.90 🔴 -0.88%
इंफोसिस 1091.75 🔴 -0.92%
ट्रेंट 2868.55 🔴 -1.12%
अल्ट्राटेक सीमेंट 11452.00 🔴 -1.13%
एचडीएफसी बैंक 809.10 🔴 -1.16%
टेक महिंद्रा 1483.70 🔴 -1.35%
मारुति सुज़ुकी 13496.50 🔴 -1.44%
आईटीसी 275.55 🔴 -1.48%
बजाज फाइनेंस 1007.40 🔴 -1.52%
कोटक महिंद्रा बैंक 378.80 🔴 -1.53%
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) 3846.00 🔴 -2.08%
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) 3092.85 🔴 -2.10%
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 1014.80 🔴 -2.13%
इंडिगो 5118.00 🔴 -2.15%
बजाज फिनसर्व 1862.60 🔴 -2.50%
एचसीएल टेक 1167.00 🔴 -4.42%

स्रोत: बीएसई सेंसेक्स

ब्रॉडर बाजार का हाल

निफ्टी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट एचसीएल टेक, श्रीराम फाइनेंस और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। ब्रॉडर मार्केट में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.44 प्रतिशत और 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेक्टरवाइज से देखें तो निफ्टी रियल्ट, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जबकि निफ्टी फार्मा में सबसे ज्यादा बढ़त हुई। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड अभी 4.57 फीसदी तेजी के साथ 87.11 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

दिल प्रकाश

लेखक के बारे मेंदिल प्रकाशदिल प्रकाश, नवभारत टाइम्स डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर है। वह 20 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने खेल, राजनीति, संसद, विदेश, विज्ञान, रक्षा और बिजनेस जैसे कई विषयों पर रिपोर्टिंग की है। दिल प्रकाश पांच साल से भी अधिक समय से एनबीटी डिजिटल के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वह देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी यूनीवार्ता और बिजनेस स्टैंडर्ड में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बीबीसी हिंदी में भी आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के रूप में कई साल काम किया है। यूनीवार्ता में कई साल तक स्पोर्ट्स डेस्क पर काम करने के बाद नेशनल ब्यूरो में कई विषयों पर रिपोर्टिंग की। इस दौरान उन्हें हॉकी वर्ल्ड कप, क्रिकेट वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स को कवर करने का मौका मिला। साथ ही उन्होंने डिफेंस करेंसपोंडेंट कोर्स भी किया है। इस दौरान उन्हें रक्षा बलों के काम करने के तरीके को करीब से देखने का मौका मिला। दिल प्रकाश ने नई दिल्ली के भारतीय विद्या भवन संस्थान से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।और पढ़ें