बुमराह ने लपका हैरतअंगेज कैच, याद आया सूर्या का टी20 वर्ल्ड कप वाला ऐतिहासिक मोमेंट – india vs england 1st odi jasprit bumrah stunning catch ben duckett reminds suryakumar yadav t20 world cup final tspok


भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन के मैदान में खेला गया. 

मुकाबले में टॉस इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच के 12वें ओवर में गुरनूर बरार ने मैच का रुख बदल दिया और एक ही ओवर में इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को चलता कर द‍िया. गुरनूर बरार की ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने ऐसा कैच लपका जिसने क्रिकेट फैन्स को दो साल पुरानी सबसे यादगार तस्वीर फिर से दिखा दी. 

इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने गुरनूर बरार की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बुमराह ने बाउंड्री लाइन पर जबरदस्त कैच लपक लिया. इस बेहतरीन कैच के साथ डकेट की 43 रन की पारी का अंत हुआ और भारत को अहम सफलता मिली.

बेन डकेट के आउट होते ही इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और 107 रनों पर 6 विकेट खो बैठी. इसके बाद जो रूट और लियाम डॉसन ने इंग्लैंड की पारी को संभालते हुए 121 रनों की साझेदारी करी.

इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा जो रूट (76* नाबाद)  और ल‍ियाम डॉसन (68) रन बनाए. भारतीय टीम की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 व‍िकेट झटके. इंग्लैंड की टीम  258 रन बनाकर (47.5 ओवर्स) ऑलआउट हो गई. 

यह भी पढ़ें: IND vs ENG, 1st ODI 2026 Live Score: एजबेस्टन में भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर, इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज ढेर

बुमराह का यह कैच देखते ही फैन्स को 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का वह ऐतिहासिक पल याद आ गया, जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने लॉन्ग-ऑफ बाउंड्री पर डेविड मिलर का मैच बदलने वाला कैच पकड़ा था.

उस कैच ने भारत को 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी. दोनों ही मौकों पर भारतीय खिलाड़ी ने असंभव दिखने वाले मौके को शानदार एथलेटिज्म से विकेट में बदल दिया.

एजबेस्टन में बुमराह का कैच भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैन्स ने इसे ‘सूर्या मोमेंट पार्ट-2’ कहना शुरू कर दिया. 

—- समाप्त —-





Leave a Comment