
पीलीभीत में, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने युवा भारत की जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक की। बैठक में माय भारत पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी विभागों और शिक्षण संस्थानों को युवाओं का अधिक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वंसेवा और कौशल विकास से जोड़ना है।

पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मेरा युवा भारत की जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक लेकर निर्देश दिए। आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों, राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, जीआईटीआई, पॉलिटेक्निक और अन्य शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। मुख्य उद्देश्य है कि एक जुलाई से 15 अगस्त तक संचालित माय भारत पोर्टल गहन पंजीकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करना और अभियान को जनपद स्तर पर अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य
डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों एवं संस्थानों में पात्र 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का अधिकाधिक पंजीकरण माय भारत पोर्टल पर कराएं। उन्होंने कहा कि माय भारत युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक राष्ट्रीय मंच है और सभी विभागों को इस अभियान में सक्रिय सहयोग देना चाहिए।
अगले कदम
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विभाग एवं शिक्षण संस्थान एक नोडल अधिकारी नामित करेगा और माय भारत के विभिन्न कार्यक्रमों एवं स्वयंसेवी अवसरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिकतम युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करेगा। बैठक में जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने अभियान की वर्तमान प्रगति, आगामी कार्ययोजना, माय भारत के अंतर्गत उपलब्ध स्वयंसेवी अवसरों, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम, नेतृत्व विकास, कौशल विकास एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
सामान्य प्रश्न
✦माय भारत पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है?−
माय भारत युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक राष्ट्रीय मंच है।
✦बैठक में युवाओं का पंजीकरण करने के लिए क्या निर्देश दिए गए?+