Bhabua News: भभुआ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें जिला खेल कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल शिक्षकों और खिलाड़ियों ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि माना। डॉ. सिंह ने कई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया है और उनके प्रयासों से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं।

Bhabua News: भभुआ में जिला खेल कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित खिलाड़ियों के विकास में योगदान को मिली सराहना, खेल प्रतिभाएं निखरी (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मध्य विद्यालय भेकास के शारीरिक शिक्षक सह जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह को मंगलवार को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह
जिला खेल कार्यालय स्थित जगजीवन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ओम प्रकाश कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर खेल शिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने खुशी जताते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ने कहा कि डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह लंबे समय से जिला, राज्य एवं विद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विद्यालय खेलकूद, मशाल खेल, दक्ष एवं तरंग प्रतियोगिता के आयोजन के साथ पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के गठन और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।
खिलाड़ियों का प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह खेल के साथ-साथ योग, अनुशासन, स्वास्थ्य और नैतिक मूल्यों के प्रति भी खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं। खिलाड़ियों ने किया है बेहतर प्रदर्शन उपाधीक्षक ने कहा कि डॉ. तुलसी के मार्गदर्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में उनके प्रयास लगातार जारी है। राष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों को तैयार करने, उनमें नेतृत्व क्षमता और खेल भावना विकसित करने में इनकी भूमिका प्रेरणादायी रही है। उनका समर्पण, परिश्रम और कार्यशैली अन्य शारीरिक शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। फोटो- 14 जुलाई भभुआ- 10 कैप्शन- भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में मंगलवार को प्रशस्ति पत्र देकर शारीरिक शिक्षक को सम्मानित करते शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ओम प्रकाश कुमार। (फोटो सिंगल)
प्रश्न-उत्तर
✦डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह को कब सम्मानित किया गया?−
उन्हें मंगलवार को सम्मानित किया गया।
✦डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह का योगदान किस क्षेत्र में है?+
✦उपाधीक्षक ओम प्रकाश कुमार ने डॉ. सिंह को क्या प्रदान किया?+
✦डॉ. तुलसी सिंह के मार्गदर्शन में कितने खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है?+
