‘थ्री’ इडियट्स के ‘फुंसुक वांगडू याद हैं…आमिर खान ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में ये किदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी. उनका ये किरदार रियल लाइफ के ‘फुंसुक वांगडू यानी सोनम वांगचुक से इंस्पायर था. सोनम वांगचुक भारतीय इंजीनियर, एजुकेशन रिफॉर्मर और जलवायु कार्यकर्ता हैं.
फिलहाल सोनम वांगचुक इन दिनों खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं. इसकी वजह ये है कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 17 दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के साथ जंतर-मंतर पर भूख हड़ताड पर बैठे हुए हैं. वहीं अब जीनत अमान से लेकर ‘थ्री इडियट्स’ में ‘चतुर’ का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्य सहित बॉलीवुड के कई सितारे सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे हैं.
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं जीनत अमान
बता दें कि बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर सोनम वांगचुक की तस्वीर पोस्ट कर लिखा है, “आज मेरे विचार देश की राजधानी दिल्ली में हैं, जहां सोनम वांगचुक जी पिछले 17 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. मैंने एक न्यूजपेपर में पढ़ा कि वांगचुक जी का शरीर धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और उन्हें बहुत तकलीफ हो रही है, जब उनसे अनशन खत्म करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहिए, सरकार से पूछिए कि वह बातचीत क्यों नहीं कर रही. “
दिग्गज अदाकारा ने आगे लिखा, “सोनम वांगचुक जी एसईसीएमओएल (स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख) के फाउंडर हैं. उन्होंने ‘आइस स्तूप’ जैसी यूनिक टेक्निक डेवलेप की है, लद्दाख में शिक्षा सुधार के लिए महत्वपूर्ण काम किया है और पर्यावरण व समाज की सेवा में अपना जीवन लगाया है. फिल्म 3 इडियट्स का फेमस किरदार ‘फुनसुख वांगड़ू’, जिसे आमिर खान ने निभाया था, उनकी इंस्पिरेशन से बनाया गया था. उन्हें समाज में योगदान के कारण देश-विदेश में कई सम्मान और पुरस्कार भी मिले हैं.”
जीनत अमान ने सरकार से की ये अपील
अभिनेत्री ने भारत सरकार से अपील करते हुए लिखा कि इस जरूरी मुद्दे पर सरकार सोनम वांगचुक से बात करें कि यह केवल लद्दाख का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य से जुड़ा विषय है. उन्होंने लिखा, “हमें ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए जो अपने देश के एक महान और ईमानदार व्यक्ति को चुपचाप कष्ट सहते हुए देखता रहे. भारत में हमेशा से शांतिपूर्ण विरोध की परंपरा रही है, और सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसे शांतिपूर्ण आंदोलन का जवाब बातचीत और समझदारी से दे, मेरी ओर से श्री सोनम वांगचुक जी और उनके साथ जुड़े सभी लोगों को सम्मान.”

‘सोनम वांगचुक को मरते नहीं देख सकता’
थ्री इंडियट्स एक्टर ओमी वैद्य ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कहा कि वे सोनम वांगचुक को मरते नहीं देखना चाहते हैं. वीडियो में वे कहते हैं, “मैं 3 इडियट्स का वही ‘चतुर’ हूं और आज एक जरूरी मैसेज देना चाहता हूं, फिल्म में आमिर खान का फुंसुक वांगड़ू वाला किरदार असल जिंदगी के इंजीनियर, आविष्कारक और शिक्षक सोनम वांगचुक से इंस्पायर था. मेरी सोनम से मुलाकात हो चुकी है और वो बेहद सादगी पसंद और समाज के लिए काम करने वाले इंसान हैं.”
ये भी पढ़ें:-Monday Box Office: मंडे को बॉक्स ऑफिस पर रहा ‘धमाल 4’ का कब्जा, लाखों में सिमटी ‘वेलकम टू जंगल’, जानें- ‘अल्फा’ का हाल
ओमी वैद्य ने आगे कहा, “सोनम वांगचुक शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, लद्दाख के लोगों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं. हर किसी की राय अलग हो सकती है, लेकिन ऐसे इंसान को मरते हुए नहीं देख सकते जिसने समाज के लिए इतने अच्छे काम किए हैं. मैं लोगों से अपील करता हूं कि अगर आप उनकी मांगों से सहमत हों तो सोशल मीडिया पर उनकी बात आगे बढ़ाएं, उनके पोस्ट शेयर करें, जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों तक ये मुद्दा पहुंचाएं ताकि इस पर बातचीत हो सके. “

अभय देओल ने भी किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट
वहीं बॉलीवुड एक्टर अभय देओल ने भी सोनम वांगचुक की अनशन की तस्वीर शेयर कर अपना सपोर्ट दिया है. उन्होंने कैप्शन में एक ब्रोकन रेड हार्ट की इमोजी पोस्ट की है.
क्यों अनशन पर बैठे हगैं सोनम वांगचुक?
बता दें कि सोनम वांगचुक देश भर में परीक्षा में गड़बड़ियों और नीट पेपर लीक विवाद के बाद, वे सिस्टम में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इनके अलावा वे लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की वकालत करते रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-‘तारक मेहता’ में नहीं कटेगा ‘जेठालाल’ का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच