महेन्द्र सिंह धोनी के साले साहब संग दिखीं कृति सेनन, एजबेस्टन में भारत-इंग्लैंड मैच का उठाया लुत्फ – kriti sanon and ms dhoni steal the spotlight at india vs england odi with surprise appearance


भारत और इंग्लैंड के बीच एडजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में कैमरे की निगाहों में कृति सेनन और एमएस धोनी कैप्चर हुए। कृति सैनन एक बार फिर से महेन्द्र सिंह धोनी के साले साहब संग पोज देती दिखीं।

Kriti Sanon and MS Dhoni India vs England
कृति सैनन एम एस धोनी इंडिया वर्सेज इंग्लैंड
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में क्रिकेट के साथ-साथ ग्लैमर का भी तड़का देखने को मिला। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे। जैसे ही कैमरा दोनों पर गया, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं।

धोनी और कृति की मौजूदगी ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया। वहीं इस मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी भी चर्चा का विषय रही।

कृति सेनन भी इस मैच का लुत्फ उठाती दिखीं

मैच के दौरान जब ब्रॉडकास्टर्स और मैदान पर लगे कैमरों का रुख VIP बॉक्स की तरफ गया और कृति सेनन भी इस मैच का लुत्फ उठाती दिखीं। सोशल मीडिया पर नजर आई वायरल तस्वीरों में कृति कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ दिखीं।

कबीर बहिया क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी के कजिन

मैदान के इस खास पल की झलकियां अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। यहां बता दें कि कबीर बहिया क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के कजिन हैं। इस रिश्ते के अनुसार कबीर, रिश्ते में धोनी के साले लगते हैं।

कबीर एक सफल बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं

बताते चलें कि कबीर बहिया का लंदन में बड़ा बिजनेस है और लग्जरी लाइफ जीते हैं। वे अक्सर धोनी और परिवार के साथ छुट्टियों में और फैमिली फंक्शन में उनके साथ नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर एक सफल बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता कुलजिंदर बहिया ‘साउथ हॉल ट्रैवल’ के फाउंडर हैं। कबीर की खेल जगत की हस्तियों के साथ उनकी अच्छी जान-पहचान है।

कई बड़े मौके पर साथ नजर आए हैं दोनों

यहां ये भी याद दिला दें कि हाल ही में कृति सेनन ने अपना 34वां जन्मदिन लंदन में मनाया जहां परिवार के लोगों के अलावा कबीर भी मौजूद थे। उस दौरान भी कृति और कबीर की कुछ तस्वीरें सामने आईं। वहीं कबीर कृति और उनकी बहन नुपूर सेनन के साथ लंदन की होली पार्टी में भी दिखे और दोनों ने न्यू ईयर का वेलकम भी साथ मिलकर किया था। कबीर एक अमीर एनआरआई में गिने जाते हैं। वहीं कबीर उम्र में कृति सेनन से करीब 9 साल छोटे बताए जा रहे हैं जो नवंबर 1999 में पैदा हुए थे।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें