टी20 में नाक कटाने वाले ये 2 खिलाड़ी बने पहले वनडे में हीरो, कैसे जीती टीम इंडिया?, Cricket Hindi News


अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की जीत के हीरो रहे। उन्होंने शतकीय साझेदारी कर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों का प्रदर्शन टी20 सीरीज में निराशाजनक रहा था।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 6 विकेट से जीत दर्ज भारत ने 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया। भारत को 1-0 की बढ़त दिलाने में उन खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने टी20 में नाक कटवाई थी। 259 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 160 रन पर 4 विकेट खो दिए थे, कप्तान शुभमन गिल भी चोटिल होने की वजह से रिटायर हर्ट हो गए थे। ऐसे में टीम इंडिया दबाव में थी। उस समय अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 5वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन टी20 सीरीज में निराशाजनक रहा था।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में फ्लाप रहे थे अक्षर और सुंदर

पहले वनडे में अर्धशतक और 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले अक्षर पटेल का प्रदर्शन टी20 में बेहद निराशाजनक रहा था। उन्हें सीरीज के सभी 5 मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 3.80 की औसत के साथ मात्र 19 ही रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में उन्हें 2 ही विकेट मिले थे। उनका ये खराब प्रदर्शन भारत की हार का कारण भी बना था।

वहीं वॉशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ एक ही टी20 में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने बल्ले से 5 रन बनाए थे, तो गेंदबाजी में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था।

अक्षर और सुंदर कैसे बने भारत की जीत के हीरो

259 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिला थी। टीम इंडिया के दो स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। रोहित ने 11 तो विराट कोहली ने 5 रन बनाए थे। भारत का स्कोर एक समय पर 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन था। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। हालांकि गिल चोट से काफी परेशान दिख रहे थे जिस वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

गिल के आउट होते ही श्रेयस अय्यर भी रन आउट हो गए थे। वहीं भरोसेमंद केएल राहुल भी जल्द पवेलियन लौट गए। अय्यर ने 35, गिल ने 80 तो केएल राहुल ने 1 रन बनाया।

अचानक जब भारतीय पारी लड़खड़ाई तो टीम इंडिया मुश्किल में पड़ गई। भारत के पास अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के बाद बल्लेबाजी करने के लिए शिवम दुबे ही थी। टी20 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इन पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल था। मगर फॉर्मेट बदलते ही अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के रंग बदल गए। अक्षर ने 57 तो सुंदर ने 52 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई।



Leave a Comment