Datia By Election: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस नेता अवधेश नायक नाराज बताए जा रहे हैं। अवधेश नायक ने बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने मुलाकात की है। मंत्री ने भी मुलाकात की है।
हाइलाइट्स
- अवधेश नायक बढ़ा सकते हैं कांग्रेस की मुश्किलें
- नायक ने 2023 में बीजेपी छोड़ ज्वाइन की थी कांग्रेस
- बीजेपी नेताओं ने अवधेश नायक से की मुलाकात

आशुतोष तिवारी ने की मुलाकात
मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी अचानक कांग्रेस के नेता अवधेश नायक से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब 30 मिनट तक चर्चा हुई है। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई इसे लेकर किसी ने कोई बयान नहीं दिया है।
शाम को मंत्री ने की मुलाकात
मंगलवार शाम राज्य सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला भी अवधेश नायक ने मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि दोनों के बीच क्या बात हुई यह क्लियर नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि अगर अवधेश नायक बगावत करते हैं तो कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
नाराज बताए जा रहे हैं अवधेश नायक
अवधेश नायक कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाने की जगह पूर्व विधायक कुंवर घनश्याम सिंह को टिकट दिया है। इसके बाद से उनके नाराज होने की चर्चाएं लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि घनश्याम सिंह के नामांकन सभा में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अवधेश नायक का नाम लेकर माफी मांगी थी।
- दतिया उपचुनाव में बढ़ सकती हैं कांग्रेस की मुश्किलें
- नाराज नेता अवधेश नायक से आशुतोष तिवारी की मुलाकात
- मंगलवार शाम मंत्री राकेश शुक्ला ने भी की मुलाकात
- कांग्रेस से टिकट के दावेदार थे अवधेश नायक
कौन हैं अवधेश नायक
अवधेश नायक ने अपनी राजनीति की शुरुआत बीजेपी से ही की थी। RSS में रहने के बाद वह 1993 में बीजेपी की सक्रिय राजनीति में आए थे। दतिया से नगर पालिका में पार्षद भी रहे हैं। दतिया से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए थे। उमा भारती के साथ उनकी पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। साल 2023 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे।
