FIFA World Cup 2026: फ्रांस का सेमीफाइनल में सफर समाप्त, स्पेन ने फीफा विश्व कप के फाइनल में मारी धमाकेदार एंट्री – spain beat france to reach the final of the fifa world cup 2026
Spain vs France Highlights: स्पेन ने फ्रांस को फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में हरा दिया है। स्पेन की टीम दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है।
फीफा विश्व कप 2026
आर्लिंग्टन: फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस का सफर समाप्त हो गया है। टूर्नामेंट में अभी तक अपने सभी मैच जीतने वाली फ्रांस को सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में उसकी टक्कर स्पेन से थी। स्पेन ने सेमीफाइनल को 2-0 से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 2010 की चैंपियन स्पेन का यह फीफा विश्व कप में दूसरा फाइनल होगा। फ्रांस की टीम फीफा विश्व कप में लगातार तीसरा फाइनल खेलना चाहती थी कि उनका सपना टूट गया।
पेनल्टी पर स्पेन ने पहला गोल दागा
स्पेन ने मैच के 22वें मिनट में ही बढ़त बना ली। टीम को पेनल्टी मिली और स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल ने इसपर गोल दाग दिया। ओयारजाबल का यह टूर्नामेंट में 5वां गोल था। लुकास डिग्ने ने लामिन यमाल पर बॉक्स के अंदर फाउन किया था। इसकी वजह से स्पेन को पेनल्टी मिली। डिफेंडर की भूमिका में खेलने वाले पेड्रो पोरो ने 58वें मिनट में स्पेन की बढ़त को दोगुनी कर दी।
फ्रांस की टीम लगातार तीसरे साल स्पेन के खिलाफ किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई है। 2024 यूरो कप के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को हराया था। पिछले साल दोनों देशों के बीच नेशंस लीग का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था। उसमें भी फ्रांस को स्पेन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। अब फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को हरा दिया है।
स्पेन 2010 में खिताब जीत चुका
2010 में स्पेन ने पहली बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता था। उसके बाद से तीन टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन काफी साधारण था। 2014 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। 2018 और 2022 में राउंड ऑफ 16 में सफर समाप्त हो गया था। तीनों टूर्नामेंट को मिलाकर उसे सिर्फ तीन ही जीत मिली थी। इस बार केप वेर्डे ने पहले ही मैच में स्पेन को गोल नहीं करने दिया और ड्रॉ पर रोक दिया। लेकिन उसके बाद टीम ने एक के बाद एक लगातार जीत हासिल करके फाइनल में जगह पक्की कर ली है। जहां स्पेन का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमारऋषिकेश कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। मुख्य रूप से उन्होंने डेस्क की जिम्मेदारी ही संभाली है। ऋषिकेश कुमार ने जनवरी 2022 में नवभारत टाइम्स डॉट कॉम ज्वाइन किया था। क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस, बॉक्सिंग और एफ-1 में खास रुचि रखते हैं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के लिए ऋषिकेश ने 2023 विश्व कप, पेरिस ओलंपिक, फीफा विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टी20 विश्व कप तक को कवर किया है।
ब्रेकिंग न्यूज के साथ ही खबरों को नया एंगल देना ऋषिकेश की विशेषता है। डेटा के समुंद्र में गोते लगाकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की एनालिसिक करना उन्हें बखूबी पता है। उन्होंने स्टार कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय कप्तान रहे प्रदीप नरवाल के साथ ही बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन, इंटरनेशनल क्रिकेटर साई किशोर, पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया, ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, कार रेसर अखिल रविंद्र और पैरालिंपिक मेडलिस्ट निशाद कुमार के इंटरव्यू किए हैं। उन्होंने सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स को ग्राउंड से कवर किया है।
ऋषिकेश ने भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीए मास कम्यूनिकेशन के साथ ही एमए मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है। अपने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में स्पोर्ट्स पेज पर जिम्मेदारी संभाली। वहां उन्होंने प्रिंट में काम करने का अनुभव लिया। इसके बाद फिर से डिजिटल मीडिया में वापसी करते हुए नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़ गए।… और पढ़ें