अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने अपना पहला हफ्ता पूरा करने के बाद असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को कम कमाई के बाद मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है और इसका टोटल कलेक्शन भी 80 करोड़ के पार पहुंच गया है।

पांचवें दिन तक घरेलू नेट कमाई 83 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है, लेकिन बड़ी चुनौती समय की है क्योंकि 17 जुलाई, 2026 को क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी‘ रिलीज हो रही है, जो रिलीज होते ही प्रीमियम और मल्टीप्लेक्स स्क्रीन का एक बड़ा हिस्सा अपने नाम कर लेगी।
‘धमाल 4’ की ओपनिंग शानदार
‘धमाल 4’ की ओपनिंग घरेलू नेट कलेक्शन ₹14 करोड़ और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹16.80 करोड़ के साथ हुई। इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म ने ₹5.00 करोड़ की कमाई की, जिससे पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹21.80 करोड़ हो गया। दूसरे दिन फिल्म ने ₹22.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसका घरेलू नेट कलेक्शन ₹36.50 करोड़ और घरेलू ग्रॉस कलेक्शन ₹43.80 करोड़ हो गया, जबकि विदेशों से हुई ₹5.00 करोड़ की कमाई ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन को ₹53.80 करोड़ तक पहुंचा दिया।
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के अनुसार, पांचवें दिन ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी रफ्तार बनाए रखी और चौथे दिन के मुकाबले 8.6% की बढ़त दिखाई। फिल्म ने 11,077 शो में 9.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। इसके साथ ही, भारत में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 83.25 करोड़ रुपये (नेट) और ग्रॉस कलेक्शन 99.44 करोड़ रुपये हो गया है। इंटरनेशनल लेवल पर, फिल्म ने पांचवें दिन 1.50 करोड़ रुपये और कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 16.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
‘धमाल 4’ पब्लिक रिव्यू: अजय-रितेश की कॉमेडी फिल्म देख क्या बोल रही आम जनता?
‘धमाल 4’ की दुनियाभर में कमाई
घरेलू और इंटरनेशनल, दोनों मार्केट में अच्छा परफॉर्म करने के बाद, ‘धमाल 4’ ने अब आधिकारिक तौर पर एक बड़ा माइलस्टोन पार कर लिया है और इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 115.44 करोड़ रुपये हो गया है।
‘सन ऑफ सरदार 2’ को आसानी से पछाड़ा
बात करें, अजय देवगन की पिछली रिलीज फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की, तो फिल्म को लोगों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी ये सुस्त ही रही। फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी। इसका लाइफटाइम कलेक्शन 47.03 करोड़ है और वर्ल्डवाइड इसने 66 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह, देखा जाए तो ‘धमाल 4’ ने फिल्म के ओवरऑल कलेक्शन को अभी ही पछाड़ दिया है।
‘धमाल 4’ की कास्ट और कहानी
जाने-माने फिल्ममेकर इंद्र कुमार की डायरेक्ट की गई ‘धमाल 4’ उस कॉमेडी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाती है जिसकी शुरुआत लगभग दो दशक पहले 2007 में हुई थी। यह फिल्म मजेदार किरदारों के साथ खजाने की खोज की एक उथल-पुथल भरी कहानी है, जिसमें स्लैपस्टिक कॉमेडी और परिवार के साथ देखी जा सकने वाली हंसी-मजाक वाली बातें हैं। इस फिल्म में पुराने कलाकार अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की वापसी हुई है, और साथ ही अजय देवगन का खास ‘डेडपैन’ अंदाज भी देखने को मिलेगा।
