Pok Protest: रायटर्स और स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस मार्च की शुरुआत के ठीक पहले मंगलवार से शुरू हुई ताजा झड़पों में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें तरारखल में 6 प्रदर्शनकारी और 1 पुलिसकर्मी जबकि रावलकोट में हुई झड़प में 1 प्रदर्शनकारी और 1 सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं।
हाइलाइट्स
- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन में 9 मरे
- पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ मुजफ्फराबाद तक मार्च
- ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ की मार्च में एक लाख से ज्यादा लोग

JAAC ने पाकिस्तान सरकार को अपनी मांगे मानने के लिए 14 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया था। इसने कहा था कि ऐसा न होने पर 15 जुलाई को कथित राजधानी मुजफ्फराबाद की तरफ मार्च की जाएगी। डॉन के मुताबिक पहली झड़प मंगलवार सुबह हुई जब सुरक्षाकर्मियों ने रावलकोट के बाहरी इलाके मुत्यालमेरा में छापा मारा। अधिकारियों के अनुसार उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि एक घर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जमा किया गया है।
पीओके में हो रहे प्रदर्शन पर ताजा अपडेट क्या हैं?
- रिपोर्ट के मुताबिक एक लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारी मुजफ्फराबाद की तरफ बढ़ रहे हैं।
- प्रदर्शनकारियों की उग्र भीड़ ने ‘सेनापति’ इलाके में सुरक्षा बलों के एक कैंप को निशाना बनाया है। इलाके में तनाव चरम पर है।
- मुजफराबाद जाने वाले रास्तों पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से लगाए गए भारी कंटेनरों और बैरिकेड्स को प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर तोड़ दिया है जिसके जवाब में पुलिस और रेंजर्स की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की खबरें हैं।
- रायटर्स और स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस मार्च की शुरुआत के ठीक पहले मंगलवार से शुरू हुई ताजा झड़पों में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें तरारखल में 6 प्रदर्शनकारी और 1 पुलिसकर्मी जबकि रावलकोट में हुई झड़प में 1 प्रदर्शनकारी और 1 सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं।
- रावलकोट, मीरपुर, कोटली और बाग जैसे जिलों से 1 लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारियों के जत्थे मुजफराबाद की ओर बढ़ रहे हैं।
- मुजफराबाद शहर को जाने वाली सभी सड़कों पर पाकिस्तानी सेना के जवानों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है। शहर में दाखिल होने वाले रास्तों पर गहरी खाइयां खोदी गई हैं ताकि गाड़ियों के काफिले को रोका जा सके।
प्रदर्शन को कुचने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान
हालांकि प्रदर्शन की अगुवाई करने वाली पार्टी JAAC का कहना है कि पाकिस्तानी सेना फर्जी आरोप लगा रही है। उसका कहना है कि प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की गई है। आपको बता दें कि मुत्यालमेरा उन लगभग आधा दर्जन जगहों में से एक है जहां रावलकोट के बाहरी इलाकों में JAAC कार्यकर्ता और समर्थक छोटे-छोटे विरोध कैंप चला रहे हैं। संगठन का मुख्य धरना जिसमें उसके वरिष्ठ नेता शामिल हैं वो ईदगाह मैदान में चल रहा है।
पुंछ डिवीज़नल कमिश्नर सरदार वहीद खान ने ‘डॉन’ को बताया है कि गोलीबारी में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और एक रेंजर्स जवान शहीद हो गया। दूसरी झड़प सुधनोती जिले की तहसील बलोच में हुई जहां प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों के एक काफिले को रोक दिया जो तरारखाल की ओर जा रहा था।
पुंछ के DC ने बताया है कि सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने जिनमें से कुछ हथियारबंद थे उन्होंने काफिले पर पत्थर फेंके जिससे हिंसक झड़पें शुरू हो गईं। इसके बाद हुई झड़प में एक पुलिसकर्मी मारा गया और कम से कम सात प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।
