Railway Apprentice Vacancy 2026: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने 6700+ से ज्यादा पदों पर नई भर्ती घोषित की है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई से अप्लाई कर सकेंगे।

20 जुलाई से शुरू आवेदन नॉर्थईस्ट फ्रेंटियर रेलवे के पर्सोनल डिपार्टमेंट ने अप्रेंटिस की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए एप्लिकेशन विंडो ओपन करेगा। इसके बाद कैंडिडेट्स फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 तय की गई है।
Railway Apprentice Vacancy 2026: यूनिट वाइज रिक्तियां
| यूनिट (डिवीजन/वर्कशॉप) | अप्रेंटिस की सीटें |
| कटिहार (KIR) और तिंधारिया(TDH) वर्कशॉप | 1103 |
| अलीपुरद्वार (APDJ) | 651 |
| रंगिया (RNY) | 750 |
| लुमडिंग (LMG) | 1274 |
| टिंनसुकिया (TSK) | 860 |
| न्यू बोगैगन वर्कशॉप (NBQS) एंड इंजीनियरिंग वर्कशॉप (EWS/BNGN) | 881 |
| डिब्रूगढ़ वर्कशॉप (DBWS) | 763 |
| हेडक्वार्टर (HQ)/मालीगांव- (अकाउंट्स, सिविल इंजीनियरिंग, मेडिकल, पर्सनल, ट्रेक मशीन (TMC), ब्रिज यूनिट SWS/PNO,स्टोर्स) | 495 |
| कुल | 6777 |
रेलवे अप्रेंटिस के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?
- शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा (10+2) सिस्टम से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगिरी के लिए अंकों की बाध्यता नहीं है) मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) के लिए अभ्यर्थी का फिजिक्स/केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए। 10वीं और 12वीं दोनों में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स भी लाने जरूरी हैं।
- आईटीआई: स्कूल की पढ़ाई के साथ अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (ITI) से NCVT या प्रोविजनल सर्टिफिकेट NCVT/SCVT से प्राप्त किया हो।
- उम्रसीमा: अभ्यर्थी की उम्र 15 साल से कम और 24 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र मे एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की छूट मिलेगी।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स: 10वीं की मार्कशीट, प्रोविजिनल/नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) , आईटीआई फाइनल मार्कशीट, 10वीं और 12वीं मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट।
NFR Apprentice Bharti 2026: जरूरी डिटेल्स
| रेलवे | नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) |
| पद | अप्रेंटिस |
| रिक्तियां | 6777 |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 20 जुलाई 2026 |
| अप्लाई करने की लास्ट डेट | 19 अगस्त 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | nfr.indianrailways.gov.in |
| योग्यता | 10वीं+ ITI |
| उम्र | 15-24 साल तक |
| स्टाइपेंड | NTC/STC होल्डर्स को कम से कम ₹9600 स्टाइपेंड मिलेगा। |
| अप्रेंटिस की ट्रेनिंग | 1 साल |
| भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन | Railway NFR Recruitment 2026 Notification PDF |
रेलवे अप्रेंटिस के लिए सेलेक्शन क्राइटेरिया
- शॉर्टलिस्टिंग: कैंडिडेट्स को एकेडमिक मेरिट बेस पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह यूनिट डिपार्टमेंट ट्रेड वाइज होगा। जो कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे वो भर्ती के इसी चरह से बाहर हो जाएंगे।
- शॉर्टलिस्टिंग का आधार: योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए मैट्रिकुलेशन और आईटीआई ट्रेड में मिले मार्क्स को देखा जाएगा। इन्हीं दोनों के आधार पर एवरेज मार्क्स निकालकर मेरिट तैयार की जाएगी। अगर दो अभ्यर्थियों के समान अंक आते हैं, तो इस स्थिति में उम्र में अभ्यर्थी को चुना जाएगा। वहीं लैबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और लैबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) की पोस्ट पर 10वीं के साथ 12वीं साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) के मार्क्स पर मेरिट बनेगी।
- फाइनल मेरिट लिस्ट: फाइनल मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज रिक्तियों की संख्या के मुताबिक जारी की जाएगी। सीटों के 1.5 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट् वेरिफिकेशन के लिए सेलेक्ट किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद मेडिकल होगा और कैंडिडेट्स अंतिम रूप से अप्रेंटिस के लिए सेलेक्ट हो जाएंगे।
एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
रेलवे अप्रेंटिस की इस भर्ती में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए ₹100 आवेदन शुल्क भरना होग। इसकी पेमेंट ऑनलाइन की जा सकेगी। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईबीसी और महिला अभ्यर्थियों को फॉर्म फीस से छूट दी जाएगी।
