Railway Vacancy 2026: रेलवे में 6777 नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास ITI वालों के लिए खास मौका – railway nfr recruitment 2026 notification out for apprentice 6777 post 10th pass iti can apply from 20 july


Railway Apprentice Vacancy 2026: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने 6700+ से ज्यादा पदों पर नई भर्ती घोषित की है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई से अप्लाई कर सकेंगे।

railway vacancy2026
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026, (फोटो क्रेडिट- Pexels/LOGO-भारतीयरेल.सरकार.भारत)
Railway NFR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे के साथ काम के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक और नई भर्ती की घोषणा हुई है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस की 6777 वैकेंसी निकाली हैं। जो कैंडिडेट्स पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी अच्छी जगह अनुभव लेना चाहते हैं, खासकर उनके लिए यह अच्छा अवसर बन सकता है। इस भर्ती के जरिए रेलवे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, पर्सनल, अकाउंट्स, मेडिकल आदि डिपार्मेंट के लिए अप्रेंटिस की भर्ती करेगा। 1 साल की फ्री ट्रेनिंग के साथ अभ्यर्थियों को हर महीने अच्छे रुपये भी मिलेंगे।

20 जुलाई से शुरू आवेदन नॉर्थईस्ट फ्रेंटियर रेलवे के पर्सोनल डिपार्टमेंट ने अप्रेंटिस की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए एप्लिकेशन विंडो ओपन करेगा। इसके बाद कैंडिडेट्स फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 तय की गई है।

Railway Apprentice Vacancy 2026: यूनिट वाइज रिक्तियां

यूनिट (डिवीजन/वर्कशॉप) अप्रेंटिस की सीटें
कटिहार (KIR) और तिंधारिया(TDH) वर्कशॉप 1103
अलीपुरद्वार (APDJ) 651
रंगिया (RNY) 750
लुमडिंग (LMG) 1274
टिंनसुकिया (TSK) 860
न्यू बोगैगन वर्कशॉप (NBQS) एंड इंजीनियरिंग वर्कशॉप (EWS/BNGN) 881
डिब्रूगढ़ वर्कशॉप (DBWS) 763
हेडक्वार्टर (HQ)/मालीगांव- (अकाउंट्स, सिविल इंजीनियरिंग, मेडिकल, पर्सनल, ट्रेक मशीन (TMC), ब्रिज यूनिट SWS/PNO,स्टोर्स) 495
कुल 6777

रेलवे अप्रेंटिस के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा (10+2) सिस्टम से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगिरी के लिए अंकों की बाध्यता नहीं है) मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) के लिए अभ्यर्थी का फिजिक्स/केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए। 10वीं और 12वीं दोनों में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स भी लाने जरूरी हैं।
  • आईटीआई: स्कूल की पढ़ाई के साथ अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (ITI) से NCVT या प्रोविजनल सर्टिफिकेट NCVT/SCVT से प्राप्त किया हो।
  • म्रसीमा: अभ्यर्थी की उम्र 15 साल से कम और 24 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र मे एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की छूट मिलेगी।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स: 10वीं की मार्कशीट, प्रोविजिनल/नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) , आईटीआई फाइनल मार्कशीट, 10वीं और 12वीं मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट।

NFR Apprentice Bharti 2026: जरूरी डिटेल्स

रेलवे नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR)
पद अप्रेंटिस
रिक्तियां 6777
आवेदन शुरू होने की तारीख 20 जुलाई 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 अगस्त 2026
ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in
योग्यता 10वीं+ ITI
उम्र 15-24 साल तक
स्टाइपेंड NTC/STC होल्डर्स को कम से कम ₹9600 स्टाइपेंड मिलेगा।
अप्रेंटिस की ट्रेनिंग 1 साल
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ​Railway NFR Recruitment 2026 Notification PDF

रेलवे अप्रेंटिस के लिए सेलेक्शन क्राइटेरिया

  • शॉर्टलिस्टिंग: कैंडिडेट्स को एकेडमिक मेरिट बेस पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह यूनिट डिपार्टमेंट ट्रेड वाइज होगा। जो कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे वो भर्ती के इसी चरह से बाहर हो जाएंगे।
  • शॉर्टलिस्टिंग का आधार: योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए मैट्रिकुलेशन और आईटीआई ट्रेड में मिले मार्क्स को देखा जाएगा। इन्हीं दोनों के आधार पर एवरेज मार्क्स निकालकर मेरिट तैयार की जाएगी। अगर दो अभ्यर्थियों के समान अंक आते हैं, तो इस स्थिति में उम्र में अभ्यर्थी को चुना जाएगा। वहीं लैबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और लैबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) की पोस्ट पर 10वीं के साथ 12वीं साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) के मार्क्स पर मेरिट बनेगी।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट: फाइनल मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज रिक्तियों की संख्या के मुताबिक जारी की जाएगी। सीटों के 1.5 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट् वेरिफिकेशन के लिए सेलेक्ट किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद मेडिकल होगा और कैंडिडेट्स अंतिम रूप से अप्रेंटिस के लिए सेलेक्ट हो जाएंगे।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?

रेलवे अप्रेंटिस की इस भर्ती में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए ₹100 आवेदन शुल्क भरना होग। इसकी पेमेंट ऑनलाइन की जा सकेगी। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईबीसी और महिला अभ्यर्थियों को फॉर्म फीस से छूट दी जाएगी।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें