दूसरे वनडे में शुभमन गिल बनेंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज? ताज से सिर्फ इतनी दूर हैं भारतीय कप्तान


इंटरनेशनल क्रिकेट में कौनसा बल्लेबाज नंबर-1 है, और कौन नंबर-10, इसका फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी करती है. दरअसल, आईसीसी समय-समय पर सभी फॉर्मेट में खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी करती है. इसमें बल्लेबाजों की अलग रैंकिंग होती है, गेंदबाजों की अलग, और ऑलराउंडर्स की अलग. अब भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे के बाद आईसीसी ने वनडे में बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है. नए अपडेट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने के करीब पहुंच गए हैं. 

शुभमन गिल ने एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में 80 रनों की शानदार पारी खेली. फिलहाल वह दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन पहले नंबर के ताज के करीब पहुंच गए हैं. अभी वनडे में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पहले नंबर पर हैं. हालांकि, मिचेल और गिल के प्वाइंट्स में ज्यादा अंतर नहीं है. 

ताजा रैंकिंग में डेरिल मिचेल के 814 रेटिंग प्वाइंट्स हैं, वहीं शुभमन गिल के 803 रेटिंग अंक हैं. गिल पहले नंबर के मिचेल से सिर्फ 11 रेटिंग प्वाइंट्स पीछे हैं. ऐसे में गिल के पास नंबर-1 बनने का शानदार मौका है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दमदार प्रदर्शन से गिल वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन सकते हैं. 

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत के विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं. अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पांचवें स्थान पर हैं. वेस्टइंडीज के शाई होप छठे और पाकिस्तान के बाबर आजम सातवें नंबर पर हैं. आयरलैंड के हैरी टेक्टर आठवें, श्रीलंका के चरिथ असालंका नौवें और श्रीलंका के ही कुसल मेंडिस 10वें स्थान पर हैं.

गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर अफगानिस्तान के राशिद खान, दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अबरार अहमद, तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज, चौथे स्थान पर इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और पांचवें स्थान पर श्रीलंका के महिश तिक्षाणा हैं. इंग्लैंड के आदिल रशीद छठे, न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर सातवें, भारत के कुलदीप यादव आठवें, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी नौवें और बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज 10वें स्थान पर हैं. 

यह भी पढ़ें- 

इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत



Leave a Comment