Icc T20 World Cup:सुपर-8 की जगह सुपर-10, 2028 विश्व कप का पूरा खेल कैसे बदलेगा? 2026 से कितना अलग; जानें – Icc Men T20 World Cup 2028: Super 10 Replaces Super 8, Qualification Format And Tournament Structure Explained


2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप के लिए आईसीसी ने फॉर्मेट में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। आईसीसी ने प्रतियोगिता के दूसरे चरण से लेकर नॉकआउट और क्वालिफिकेशन तक कई अहम बदलाव किए हैं। नए फॉर्मेट का मकसद ज्यादा टीमों को मौका देना और मुकाबलों का रोमांच बढ़ाना है। हालांकि यह बदलाव सिर्फ टी20 के लिए नहीं बल्कि 2027 पुरुष वनडे विश्व कप के फॉर्मेट में भी बदलाव किया है। 




अब ग्रुप स्टेज में क्या होगा?


नए प्रारूप के तहत 20 टीमों को अब पांच ग्रुप में बांटा जाएगा और हर ग्रुप में चार-चार टीमें होंगी। पहले प्रतियोगिता में चार ग्रुप होते थे, जिनमें पांच-पांच टीमें शामिल रहती थीं। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी।



Leave a Comment