Silver Price Target: क्या चांदी पहुंचेगी ₹4 लाख प्रति किलो? जानें एक्सपर्ट की राय | When will silver cross the rs 4 lakh mark again what experts says on silver price


Silver Price Target: क्या चांदी पहुंचेगी ₹4 लाख प्रति किलो? जानें एक्सपर्ट की राय

Silver Price: चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इस साल के शुरुआत में चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। 29 जनवरी को चांदी की कीमत ने पहली बार 4 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। लेकिन उसके बाद से ही चांदी की कीमतों में गिरावट आती रही। अब चांदी की कीमत गिरकर 2 लाख 35 हजार पर आ गई है। जिन निवेशकों ने 4 लाख पर चांदी को खरीदा है उनके मन में कई सवाल उठ रहे है। निवेशकों को जानना चाहते है कि चांदी वापस से 4 लाख का आंकड़ा कब पार करेगा?

Silver Price

चांदी 4 लाख रुपये के पार जाएगी या नहीं?

कमोडिटी समाचार के एमडी अंकित कपूर का कहना है कि निवेशकों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। जिन्होंने 4 लाख के लेवल पर चांदी को खरीदा है उनको अभी थोड़ा समय लगेगा। चांदी फिलहाल 2 लाख के आसपास घुम रही है। ऐसे माहौल में कई निवेशक यह उम्मीद करने लगते हैं कि अब यहां से भी कीमतें बहुत कम समय में दोगुनी हो जाएंगी। हालांकि, बाजार की वास्तविकता इससे अलग होती है। किसी भी एसेट से लगातार और बेहद कम समय में 100% रिटर्न की उम्मीद करना व्यावहारिक नहीं है। बाजार हमेशा एक दिशा में नहीं चलता, बल्कि पेंडुलम की तरह ऊपर और नीचे दोनों तरफ तेजी से मूवमेंट दिखाता है।

आने वाले समय में भी बाजार में अस्थिरता (Volatility) बनी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को केवल तेजी ही नहीं, बल्कि गिरावट और घबराहट वाले दौर के लिए भी मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। जो निवेशक लंबे समय से निवेशित हैं और निचले स्तरों पर खरीदारी कर चुके हैं, उनकी स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर हो सकती है। लेकिन हाल के ऊंचे स्तरों पर खरीदारी करने वालों को दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से ‘We’ कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]



Leave a Comment