Orai News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने रौंदा, मौत, Orai Hindi News


Follow us on Google News
share

Orai News: उरई के रामपुरा कस्बे में चार वर्षीय यशपाल को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Orai News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने रौंदा, मौत

Orai News: उरई। रामपुरा कस्बे में सघन सहकारी समिति के पास गुरुवार सुबह घर के पास खेल रहे चार वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इससे बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि ग्राम जमालपुरा निवासी अनुराग पाल वर्तमान में रामपुरा में अशोक याज्ञिक के मकान में किराये पर रहते हैं। गुरुवार सुबह चार वर्षीय बेटा यशपाल घर के बाहर फुटपाथ पर खेल रहा था। इसी दौरान सघन सहकारी समिति की तरफ से रानी के तालाब की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने बच्चे को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चे के मुंह और नाक से खून निकलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार रामपुरा निवासी युवक चला रहा था। हादसे के बाद वह कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल यशपाल को पिता अनुराग तुरंत खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां संगीता का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Leave a Comment