खेल : असुंथा लाकड़ा के आरोपों की जांच तटस्थ समिति करेगी, National Hindi News


असुंथा लाकड़ा के आरोपों की जांच तटस्थ समिति करेगी हॉकी में विवाद नई

असुंथा लाकड़ा के आरोपों की जांच तटस्थ समिति करेगी हॉकी में विवाद

नई दिल्ली, एजेंसी। खेल मंत्रालय ने पूर्व हॉकी कप्तान असुंथा लाकड़ा के उत्पीड़न और धमकी के आरोपों की जांच के लिए गुरुवार को भारतीय ओलंपिक संघ को तटस्थ समिति बनाने का निर्देश दिया है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा था कि आंतरिक जांच से निष्पक्षता को लेकर चिंता हो सकती है। उसके बाद यह कदम उठाया गया है।

जांच का अनुरोध

पत्र लिखा था : हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड की सदस्य और चयनकर्ता लाकड़ा ने हॉकी में यौन उत्पीड़न के आरोपियों को बचाने, महिला खिलाड़ियों के साथ दुव्यर्वहार और धमकाने के आरोप लगाते हुए खेल मंत्रालय को पत्र लिखकर तुरंत दखल का अनुरोध किया था।

अन्य आरोप

उन्होंने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया था। मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया, मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ को असुंथा लाकड़ा के आरोपों की जांच के लिए तटस्थ, निष्पक्ष और पारदर्शी समिति के गठन के निर्देश दिए हैं। हॉकी इंडिया से इसे लेकर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

टी्रकी का अनुरोध

टिर्की ने किया था अनुरोध : इससे पहले टिर्की ने खेल मंत्रालय से असुंथा लाकड़ा के आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र जांच समिति के गठन का अनुरोध किया था चूंकि मामला महासंघ के पदाधिकारी से जुड़ा है। टिर्की ने मंत्रालय को लिखे जवाबी ई-मेल में कहा था, मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच के लिए हॉकी इंडिया खेल मंत्रालय से स्वतंत्र जांच समिति के गठन का अनुरोध करता है जिसमें ऐसे लोग हों जिनका हॉकी इंडिया से कोई सरोकार नहीं हो। हॉकी इंडिया समिति को जांच में पूरा सहयोग देगी।

गोपनीयता की आवश्यकता

हॉकी इंडिया अध्यक्ष ने गुरुवार को महासंघ के कार्यकारी बोर्ड को भी ईमेल के जरिये इसकी जानकारी देते हुए कहा, चूंकि मामले से जुड़े दोनों पक्ष हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड के सदस्य हैं तो महासंघ द्वारा आंतरिक जांच समिति से इसकी जांच कराना उचित नहीं होगा। पत्र में कार्यकारी बोर्ड के सभी सदस्यों से गोपनीयता बरतने और जांच को प्रभावित करने वाले किसी भी कदम या संवाद से बचने का भी अनुरोध किया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

असुंथा लाकड़ा ने किस विषय पर आरोप लगाए हैं?

असुंथा लाकड़ा ने हॉकी में यौन उत्पीड़न, महिला खिलाड़ियों के साथ दुव्यर्वहार और धमकाने के आरोप लगाए हैं।

खेल मंत्रालय ने असुंथा लाकड़ा के आरोपों की जांच के लिए क्या निर्देश दिया?+



Leave a Comment