The Odyssey Opening Day: सुबह 6 बजे के शोज, बिके 1 लाख से ज्यादा टिकट, बॉलीवुड फिल्मों से बड़ी ओपनिंग करेगी ‘द ओडिसी’! – the odyssey advance booking opening collection set to beat bollywood films tmovk


दुनिया के टॉप फिल्म डायरेक्टर्स में से एक क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म द ओडिसी 17 जून को रिलीज के लिए तैयार है. इंडिया में नोलन की नई फिल्म की रिलीज पर इसलिए भी बहुत नजरें लगी हैं, क्योंकि इस बार उन्होंने फिल्म की कास्ट के साथ आकर खुद यहां फिल्म प्रमोट की है. नोलन की पिछली फिल्म ओपेनहाइमर 150 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन के साथ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी.

उससे पहले नोलन की फिल्में इंडिया में पॉपुलर बहुत हुई हैं, लेकिन मार्वल की सुपरहीरो फिल्मों या जेम्स कैमरून की ‘अवतार’ फ्रेंचाइजी जैसी धमाकेदार हिट्स नहीं रही हैं. हालांकि, 2026 हॉलीवुड फिल्मों के लिए बहुत कामयाब रहा है. क्या द ओडिसी दमदार हॉलीवुड हिट्स देते हुए इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट बन पाएगी? इसका फैसला होगा फिल्म की ओपनिंग से और एडवांस बुकिंग का ट्रेंड इशारा कर रहा है कि द ओडिसी एक धमाकेदार ओपनिंग डे के लिए तैयार नजर आ रही है.

‘द ओडिसी’ की एडवांस बुकिंग

नोलन की फिल्म के लिए इंडिया में एडवांस बुकिंग की शुरुआत ही बहुत पॉजिटिव हुई थी. खासकर IMAX फॉर्मैट के टिकट शुरुआत से ही बहुत तेजी से बुक होते नजर आ रहे थे. द ओडिसी के ट्रेलर में नजर आ रहे शानदार विजुअल्स और पूरे एक्सपीरियंस को देखते हुए, IMAX फॉर्मैट जनता की फर्स्ट चॉइस बन चुका है. हाल ये है कि दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे शहरों में द ओडिसी के लिए IMAX थिएटर्स में सुबह 6 बजे के शोज शेड्यूल हैं.

नोलन की फिल्म के लिए इस क्रेज का असर एडवांस बुकिंग पर नजर आ रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सिर्फ 34 IMAX स्क्रीन्स पर ही द ओडिसी के लिए 91000 से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं और इस बुकिंग से (ब्लॉक सीट्स के साथ) फिल्म 9.5 करोड़ एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है.

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट बताती है कि सिर्फ ओपनिंग डे यानी शुक्रवार के लिए ही द ओडिसी के 1.25 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं. यानी फिल्म का टोटल एडवांस ग्रॉस कलेक्शन 10 करोड़ से काफी आगे होने का अनुमान है.

बॉलीवुड फिल्मों से बड़ी होगी ‘द ओडिसी’ की ओपनिंग

एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर ये अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है कि द ओडिसी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग करने की तैयारी में है.

2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग्स से तुलना करें तो इस साल सिर्फ दो हिंदी फिल्मों ने 20 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन किया है— धुरंधर 2 (90 करोड़) oars बॉर्डर 2 (32 करोड़). अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ हो, या अजय देवगन की धमाल 4 और शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ जैसी फिल्में भी 20 करोड़ की ओपनिंग नहीं कर पाई हैं. द ओडिसी इन सभी से बड़ी ओपनिंग करने जा रही है.

नोलन की पिछली फिल्म ओपेनहाइमर (2023) ने इंडिया में 14.45 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया था और ये इंडिया में उनकी सबसे कामयाब फिल्म भी साबित हुई थी. अब द ओडिसी की ओपनिंग धमाकेदार होने जा रही है. देखना है कि इंडिया में इस फिल्म का फाइनल लाइफटाइम कलेक्शन कितना तगड़ा होता है.

—- समाप्त —-



Leave a Comment