फॉकलैंड: फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में जीत के बाद अर्जेंटीना के रुख़ से बढ़ा विवाद


इंग्लैंड के ख़िलाफ़ फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफ़ाइनल मैच के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी "मअविनस (फॉकलैंड) अर्जेंटीना का है" लिखा बैनर लेकर जश्न मनाते हुए

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, इंग्लैंड के ख़िलाफ़ फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफ़ाइनल मैच के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी “मअविनस (फॉकलैंड) अर्जेंटीना का है” लिखा बैनर लेकर जश्न मनाते हुए

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जीत के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने फॉकलैंड द्वीप समूह पर अपने देश के दावे के समर्थन में बैनर दिखाया था.

अब इसके कारण अर्जेंटीना की टीम पर फ़ीफ़ा की अनुशासनात्मक कार्रवाई का ख़तरा मंडरा रहा है.

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना ने अटलांटा में खेले गए सेमीफ़ाइनल में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराया और रविवार को स्पेन के ख़िलाफ़ होने वाले फ़ाइनल में जगह बना ली.

मैच ख़त्म होने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने ‘फॉकलैंड द्वीप अर्जेंटीना का हिस्सा है’, लिखा हुआ बैनर लहराते हुए जश्न मनाया.

दक्षिण-पश्चिम अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन के विदेशी क्षेत्र फॉकलैंड द्वीप समूह को लेकर ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बीच लंबे समय से संप्रभुता का विवाद चला आ रहा है.



Leave a Comment