IND vs ENG: इंग्लैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास, दूसरे ODI में राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा – virat kohli become the highest indian run-scorer in international cricket on english soil surpass rahul dravid


विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा।

Rahul Dravid - Virat Kohli
विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ का खास रिकॉर्ड तोड़ा
कार्डिफ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वनडे प्रारूप के बेताज बादशाह ने अबकि बार राहुल द्रविड़ के एक अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ा है। विराट अब भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ उनकी ही धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में किंग कोहली ने ये कारनामा किया।

विराट कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले राहुल द्रविड़ इस मामले में सबसे आगे थे। उन्होंने 2645 रन बनाए थे। जबकि कोहली दूसरे वनडे में 2646 रन बनाकर उनसे आगे निकल गए। इस लिस्ट में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 2626 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। टॉप-5 में रोहित शर्मा और सौरव गांगुली भी शामिल हैं। दोनों पूर्व कप्तानों ने इंग्लिश सरजमीं पर क्रमश: 2,308 और 1,949 रन बनाए।

1 विराट कोहली 2,646
2 राहुल द्रविड़ 2,645
3 सचिन तेंदुलकर 2,626
4 रोहित शर्मा 2,308
5 सौरव गांगुली 1,949

इंग्लैंड में विराट कोहली का शानदार रिकॉर्ड

इंग्लैंड में विराट कोहली के आंकड़े बेहद शानदार हैं। 34 वनडे इंटरनेशनल की इतनी ही पारियों में उन्होंने 50 की औसत से 1354 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 12 फिफ्टी शामिल हैं। इसके अलावा टेस्ट फॉर्मेट में 17 मुकाबलों की 33 पारियों में 2 सेंचुरी और 5 फिफ्टी समेत 33 की औसत से 1096 रन अपने खाते में जोड़े। टी20 इंटरनेशनल की 7 पारियों में 192 रन जड़े।

जड़ी 132वीं वनडे फिफ्टी

विराट कोहली ने इंजरी के बाद दमदार वापसी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में फिफ्टी जड़ी। खबर लिखने तक उन्होंने 51 गेंदोंं में 53 रन बना दिए हैं। वह एकदिवसीय क्रिकेट में 78वीं बार अर्धशतक का आंकड़ा पार कर चुके हैं। उनकी इस पारी में अबतक 7 चौके देखने को मिले हैं। इसके साथ ही विराट ने बतौर भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा 33 फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले सचिन तेंदुलकर 32 अर्धशतक के साथ सबसे ऊपर थे।

मोहित कुमार

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।और पढ़ें