विश्व कप डायरी न्यू जर्सी (अमेरिका)। कनाडा के जंगलों में लगी आग आग के कारण धुएं का गुबार बन गया है। धुएं ने सूरज को ढक दिया है।

विश्व कप डायरी न्यू जर्सी (अमेरिका)। कनाडा के जंगलों में लगी आग के कारण धुएं का गुबार बन गया है। धुएं ने सूरज को ढक दिया है। इसके बावजूद स्पेन के खिलाड़ियों ने फाइनल से पहले गुरुवार को खुले में अभ्यास किया। इस धुएं के कारण हवा खराब हो गई है और परिस्थितियां खतरनाक बनी हुई हैं। यह पता नहीं चल पाया कि स्पेन ने कितना गहन अभ्यास किया है।
अर्जेंटीनी टीम का अभ्यास
अर्जेंटीनी टीम इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के 24 घंटे बाद भी अभ्यास करने के लिए अटलांटा में ही रुकी रही जहां धुएं का प्रभाव नहीं है। धुएं को देखते हुए अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने या बाहर निकलने पर मास्क पहनने के लिए कहा क्योंकि वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों ने खुले में अभ्यास करने पर चिंता व्यक्त की। ग्लोबल क्लाइमेट एंड हेल्थ एलायंस के अधिकारी डॉ. कोर्टनी हॉवर्ड ने कहा, ये शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं जो मैच और अभ्यास सत्र के दौरान अपने फेफड़ों में बहुत हवा भरते हैं। अगर वायु गुणवत्ता खराब हो गई है तो उन्हें बाहर अभ्यास नहीं करना चाहिए।
अर्जेंटीनी राष्ट्रपति का फाइनल देखने से इनकार
अर्जेंटीनी राष्ट्रपति अंधविश्वास के कारण फाइनल देखने नहीं जाएंगे
ब्यूनस आयर्स, एजेंसी। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने गुरुवार को कहा कि वह अंधविश्वास के कारण फाइनल देखने के लिए न्यू जर्सी नहीं जाएंगे। वह और उनकी टीम खिताबी मुकाबला घर में बैठकर ही देखेंगे। उन्होंने अर्जेंटीना के पिछले सातों मैच भी घर से ही देखे थे। इन मैच के दौरान मिलेई ने एक खास जैकेट पहनी थी। फाइनल के दिन भी वह इसी जैकेट को पहनकर मैच देखेंगे।
मिलेई से जब पूछा गया कि क्या वह मैच देखने के लिए अपने करीबी सहयोगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो के साथ न्यू जर्सी की यात्रा करेंगे, उन्होंने कहा, बिल्कुल नहीं। मैं पिछले मैचों की तरह यह मैच भी ओलिवोस (अर्जेंटीना का राष्ट्रपति निवास) से ही देखूंगा। उनसे पूछा कि क्या वह अंधविश्वास के चलते घर पर रह रहे हैं। मिलेई ने ‘हां’ में जवाब दिया। यही नहीं उन्होंने एक और अंधविश्वास की भी चर्चा की। उन्होंने कहा, क्योंकि ठंड है और मैं हीटर नहीं चलाता, इसलिए मैं एक ब्रांडेड जैकेट पहनता हूं। स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच वाले दिन मुझे बहुत गर्मी लगी। मैंने जैकेट उतार दी और उन्होंने हमारे खिलाफ गोल कर दिया। मैंने फिर से जैकेट पहन ली और उसके बाद मैच समाप्त होने तक उसे नहीं उतारा।
सामान्य प्रश्न
✦अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने फाइनल देखने से क्यों मना किया?−
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने अंधविश्वास के कारण फाइनल देखने के लिए न्यू जर्सी नहीं जाने का फैसला किया है।
✦क्या अर्जेंटीनी टीम ने खुले में अभ्यास किया?+
