Nsfc:गुरिंदरवीर ने तोड़ा 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड, 45 सेकंड से कम में 400 मीटर दौड़कर विशाल ने रचा इतिहास – Gurindervir Snatches 100m National Record From Animesh In Stunning Race, Vishal Lowers Own 400m Nr Know Detail


गुरिंदरवीर ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जबकि विशाल टीके ने 44.98 सेकंड में 400 मीटर दौड़ पूरी कर इतिहास रच दिया।


Gurindervir snatches 100m national record from Animesh in stunning race, Vishal lowers own 400m NR Know detail

गुरिंदरवीर सिंह
– फोटो : IANS



विस्तार

राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय एथलेटिक्स ने इतिहास रच दिया। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में गुरिंदरवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया, जबकि 400 मीटर में विशाल टीके 45 सेकंड से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। सिर्फ 30 मिनट के भीतर दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटने से प्रतियोगिता का दूसरा दिन यादगार बन गया।


Leave a Comment