Video: अररिया में म्यूल अकाउंट के खेल का खुलासा, 4 साइबर ठग गिरफ्तार – police arrested four cyber criminals who were using mule accounts in araria


अररिया: नगर थाना पुलिस ने त्रिशूलिया घाट के पहले एक बाइक पर सवार चार साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने इनके पास से सात एटीएम कार्ड,दो पासबुक,दो आधार कार्ड,एक पैन कार्ड,चार मोबाइल के साथ 68 हजार 800 रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद किया। गिरफ्तार साइबर ठग अपना म्यूल अकाउंट प्रोवाइड करने का काम करते थे। जिसके तहत प्राइमरी अकाउंट से पैसे की अवैध तरीके से निकासी कर अपने खाता में ले लेता था और फिर पैसे की निकासी कर अपना कमीशन रखने के बाद ठगी का शेष रकम को साइबर ठग के मुख्य सरगना द्वारा उपलब्ध कराए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर देता था।

ऐसे पकड़े गए साइबर ठग
एसपी ने बताया कि एडीबी चौक स्थित एटीएम सेंटर के पास तीन चार युवकों को संदिग्ध हालत में देख गया,जिससे पुलिस ने पूछताछ कि तो इनलोगों ने बताया कि दिल्ली किसी को पैसा भेजने के लिए आए हैं,जिस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उनकी चेकिंग शुरू की। एसपी ने बताया कि सामान्यतया दिल्ली से लोग घर पैसा भेजते हैं,न कि यहां से दिल्ली भेजा जाता है। इसी बात पर पुलिस टीम को शक हुआ और फिर मामले में सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में त्वरित टीम गठित कर तफ्तीश शुरू की,जिसमें पता चला कि इन युवकों का अपना अपना अकाउंट है और ठगी के शिकार लोगों के पैसे अपने म्यूल अकाउंट में मंगवाने का काम करते हैं और तुरन्त एटीएम से पैसे की निकासी कर अपना कमीशन रखकर शेष रकम प्रोवाइड कराए गए अकाउंट में भेज देते हैं। गिरफ्तार चारों युवकों की पहचान बैरगाछी थाना क्षेत्र के बोची 27 वर्षीय अबू रेहान, 19 वर्षीय मो.फैसल आलम और मदनपुर थाना क्षेत्र के कनायन मुसहर टोला के 20 वर्षीय आसिफ और 20 वर्षीय इमरान आलम के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि साइबर ठगी में इनके साथ और लोग शामिल हैं,जिनकी तलाश की जा रही है।



Leave a Comment