सोनम वांगचुक को पुलिस उठाकर हॉस्पिटल ले गई, दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर ख़ाली करने को कहा


जंतर मंतर

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन किया है
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 2 मिनट

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शनिवार तड़के जंतर-मंतर से हटाकर हॉस्पिटल ले जाया गया.

नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ उनकी भूख हड़ताल 21वें दिन में प्रवेश कर गई है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पिछले 20 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है. जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.”

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके को भी हिरासत में लिया गया है.

दीपके ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली पुलिस ने मेरे साथ मारपीट की है और मुझे हिरासत में ले लिया है.”



Leave a Comment