इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन के बॉर्डर प्रमुखों की बैठक ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान इस साल सितम्बर में SCO की अध्यक्षता संभालने वाला है।

बयान के अनुसार, इस बैठक में बेलारूस, भारत, ईऱान, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और SCO के क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी ढांचे की कार्यकारी समिति के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इस्लामाबाद में SCO बैठक में क्या हुआ?
- पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में भाग लेने वालों ने SCO सदस्य देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर स्थिति और इससे जुड़े घटनाक्रमों व अनुमानों के बारे में जानकारी और आकलन का आदान-प्रदान किया।
- बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने सदस्य देशों की सीमा सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त सीमा अभियान सॉलिडैरिटी-2025 के नतीजों को मंजूरी दी।
- इसके साथ ही इस साल संयुक्त सीमा अभियान सॉलिडैरिटी-2026 की तैयारी और संचालन की योजना पर विचार किया और उसे मंजूरी दी।
- बैठक में 2027 में संयुक्त सीमा अभियान सॉलिडैरिटी-2027 आयोजित करने के ताजिकिस्तान के प्रस्ताव का भी समर्थन किया गया।
- इसके अलावा प्रतिभागियों ने SCO सदस्य देशों के सीमा सुरक्षा बलों के प्रमुखों की अगली बैठक के स्थान और समय से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की।
भाग लेने वाले देशों ने कहा कि सदस्य देशों की सीमाओं पर उभरती चुनौतियों और खतरों का सामना करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान करना और साझा रुख अपनाना, उनकी सीमा सुरक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग को मजबूत करने और साझा सीमाओं पर सुरक्षा व आपसी विश्वास को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
पाकिस्तान संभालेगा SCO की अध्यक्षता
यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान इसी साल सितम्बर में SCO की अध्यक्षता संभालने वाला है। 10 सदस्यों वाले इस समूह में पाकिस्तान के साथ भारत, चीन, रूस, ईरान, बेलारूस और तुर्कमेनिस्तान को छोड़कर बाकी मध्य एशियाई देश शामिल हैं।
पाकिस्तान संभालेगा SCO की अध्यक्षता
यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान इसी साल सितम्बर में SCO की अध्यक्षता संभालने वाला है। 10 सदस्यों वाले इस समूह में पाकिस्तान के साथ भारत, चीन, रूस, ईरान, बेलारूस और तुर्कमेनिस्तान को छोड़कर बाकी मध्य एशियाई देश शामिल हैं। पाकिस्तान 1 सितम्बर 2026 से 31 अगस्त 2027 तक SCO की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान वह शिखर सम्मेलन की मेजबानी भी करेगा।
