नई दिल्ली, 17 जुलाई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान व विश्व क्रिकेट के महानतम हरफनमौला खिलाड़ियों में शुमार सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और एक पुराना वीडियो शेयर कर उन्हें इस खेल का सच्चा आइकॉन करार देते हुए कहा कि उनका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। 89 वर्षीय सर गैरी सोबर्स ने शुक्रवार को ही ब्रिजटाउन में आखिरी सांस ली।
बीसीसीआई ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सर गैरी सोबर्स 2023 में वेस्टइंडीज दौरे के वक्त अपनी पार्टनर कैली ह्वाइट संग भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों से मुलाकात करते दिखाई देर रहे हैं। बोर्ड ने भावुक पोस्ट में लिखा, ‘BCCI खेल के सच्चे आइकॉन और क्रिकेट के अब तक के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक, सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर शोक व्यक्त करता है। उनकी असाधारण उपलब्धियां, कैरेबियाई क्रिकेट पर उनका गहरा प्रभाव और वैश्विक खेल में उनका अमूल्य योगदान एक ऐसी विरासत छोड़ गया है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और दुनियाभर के क्रिकेट समुदाय के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
The BCCI mourns the passing of Sir Garfield Sobers, a true icon of the game and one of cricket’s greatest-ever all-rounders.
His extraordinary achievements, lasting influence on Caribbean cricket and immeasurable contribution to the global game have left an enduring legacy that… pic.twitter.com/5263SNLezn
— BCCI (@BCCI) July 17, 2026
सर गारफील्ड सोबर्स, हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे : क्रिकेट वेस्टइंडीज
वस्तुतः सर गैरी सोबर्स के निधन की खबर आते ही विश्व क्रिकेट जगत से श्रद्धांजलि का तांता लग गया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने खेल के सबसे बड़े आइकॉन में से एक को भावपूर्ण विदाई दी। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘एक शानदार पारी का अंत हो गया है। सर गारफील्ड सोबर्स, हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे।’
A great innings has come to an end. In our hearts, now and forever, Sir Garfield Sobers. 🖤🏏 pic.twitter.com/bv2MO1SJgz
— Windies Cricket (@windiescricket) July 17, 2026
ICC चेयरमैन जय शाह बोले- वह विश्व क्रिकेट की एक महान हस्ती और खेल जगत के सच्चे दिग्गज थे
वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने सर गैरी सोबर्स के निधन पर शोकांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “सर गारफील्ड ‘गैरी’ सोबर्स के निधन से बहुत दुख हुआ है। वह विश्व क्रिकेट की एक महान हस्ती और खेल जगत के सच्चे दिग्गज थे। खेल में उनकी बेमिसाल उपलब्धियों और अहम योगदान ने दुनियाभर में कई पीढ़ियों के क्रिकेटरों को प्रेरित किया है। उनके परिवार, बारबेडोस के लोगों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ICC ने उनके सम्मान में ‘मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड का नाम उनके नाम पर रखकर लंबे समय से उनकी विरासत को मान्यता दी है। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
Deeply saddened by the passing of Sir Garfield “Garry” Sobers, a towering figure in world cricket and a true sporting legend. His unparalleled achievements and enduring contribution to the game have inspired generations of cricketers across the globe. My heartfelt condolences to… pic.twitter.com/yJuTyP12dp
— Jay Shah (@JayShah) July 17, 2026
असाधारण बहुमुखी प्रतिभा के जरिए छोड़ी एक बेमिसाल विरासत
इस सच्चाई से कोई इनकार नहीं कर सकता कि खेल के महानतम ऑलराउंडरों में शुमार सर गैरी सोबर्स ने अपनी असाधारण बहुमुखी प्रतिभा के जरिए एक बेमिसाल विरासत छोड़ी। बाएं हाथ के एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ, वह बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी, ऑर्थोडॉक्स स्पिन और रिस्ट स्पिन भी उतनी ही कुशलता से कर सकते थे। साथ ही, उन्होंने क्रिकेट के सबसे अच्छे क्षेत्ररक्षकों में से एक के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई।
सोबर्स के नाम पर हर वर्ष दिया जाता है ICC का सबसे बड़ा व्यक्तिगत सम्मान
पुरुषों की क्रिकेट में ICC के सबसे बड़े व्यक्तिगत सम्मान ‘सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड’ के जरिए उनका प्रभाव हमेशा के लिए यादगार बना हुआ है। यह अवॉर्ड हर वर्ष सभी इंटरनेशनल फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पुरुष क्रिकेटर को दिया जाता है।