Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC | Twisha Death Case: Samarth and Giribala Singh will appear in court | Samarth | CBI


त्रिशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज हो गई है। रिटायर्ड जज और त्रिशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आज CBI टीम उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। वहीं मुख्य आरोपी समर सिंह की CBI कस्टडी भी आज खत्म हो रही है, जिसके बाद एजेंसी कोर्ट से रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। CBI अब आधुनिक डिजिटल तकनीक की मदद से त्रिशा के आखिरी पलों की जांच कर रही है। कटारा हिल्स स्थित घर का डिजिटल मॉडल तैयार किया जा रहा है। CCTV फुटेज, मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल्स, वाई-फाई रिकॉर्ड और इंटरनेट एक्टिविटी को जोड़कर पूरी टाइमलाइन बनाई जा रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं डिजिटल सबूत मिटाने या बदलने की कोशिश तो नहीं हुई। CBI के सवालों में 12 मई की रात क्या हुआ, त्रिशा और समर के बीच झगड़ा हुआ था या नहीं, और मौत के बाद किए गए 46 कॉल्स का मकसद क्या था जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।त्रिशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज हो गई है। रिटायर्ड जज और त्रिशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आज CBI टीम उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। वहीं मुख्य आरोपी समर सिंह की CBI कस्टडी भी आज खत्म हो रही है, जिसके बाद एजेंसी कोर्ट से रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। CBI अब आधुनिक डिजिटल तकनीक की मदद से त्रिशा के आखिरी पलों की जांच कर रही है। कटारा हिल्स स्थित घर का डिजिटल मॉडल तैयार किया जा रहा है। CCTV फुटेज, मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल्स, वाई-फाई रिकॉर्ड और इंटरनेट एक्टिविटी को जोड़कर पूरी टाइमलाइन बनाई जा रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं डिजिटल सबूत मिटाने या बदलने की कोशिश तो नहीं हुई। CBI के सवालों में 12 मई की रात क्या हुआ, त्रिशा और समर के बीच झगड़ा हुआ था या नहीं, और मौत के बाद किए गए 46 कॉल्स का मकसद क्या था जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।


Leave a Comment