Rr Vs Gt:वैभव आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज, टूर्नामेंट में लगाया अपना धीमा पचासा – Gujarat Titans Vs Rajasthan Royals Qualifier 2 Vaibhav Sooryavanshi Stats Fastest To 1000 Ipl Runs


Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Qualifier 2 Vaibhav Sooryavanshi stats Fastest to 1000 IPL runs

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : IPL

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के विस्टफोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबले में अर्धशतक लगाने में सफल रहे।  वैभव ने इसके साथ ही आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए हैं और वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज हैं। वैभव ने 23 पारियों में टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे किए। वैभव हालांकि, लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गए और 47 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए।



Leave a Comment