Du प्रोफेसर की हत्या में बड़ा सुराग:कत्ल वाले दिन घर पहुंचे थे नकाबपोश युवक-युवती, आधे घंटे में की वारदात – Two Masked Individuals Seen At Du Professors Home On Day Of Murder


शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर रहीं देबोस्मिता पॉल का शव गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम अपार्टमेंट के एक फ्लैट में मिला था। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि उनकी हत्या 3 जून को ही कर दी गई थी।


Two masked individuals seen at DU Professors home on day of murder

डीयू प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल हत्याकांड में जांच के दौरान एक अहम सुराग सामने आया है। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में एक युवक और एक युवती मर्डर वाले दिन प्रोफेसर के फ्लैट में जाते हुए दिखाई दिए हैं। दोनों ने अपने चेहरे मास्क से ढके हुए थे और उनके हाथों में बैग भी थे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों करीब आधे घंटे तक फ्लैट के अंदर रहे और फिर वहां से निकल गए।



Leave a Comment