Ind Vs Afg:डेब्यू टेस्ट में चमके मानव सुथार, पहले ही मैच में फाइव विकेट हॉल पूरा करने वाले 10वें भारतीय – Ind Vs Afg Test 2026: Manav Suthar Test Debut Becomes 10th Indian To Claim Five-wicket Haul In Maiden Match


IND vs AFG Test 2026: Manav Suthar Test Debut Becomes 10th Indian to Claim Five-Wicket Haul in Maiden Match

मानव सुथार
– फोटो : PTI

विस्तार

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही चमक बिखेरी और वह फाइव विकेट हॉल पूरा करने में सफल रहे। मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन सुथार ने यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। मानव सुथार की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर ढेर कर दी है। भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर घोषित की थी। इस तरह भारत को 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई है। भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन देने का फैसला किया है जिसके बाद टीम दूसरी पारी में खेलने उतरी। 



Leave a Comment