A Fraudster Who Duped People Of Rs 2.50 Lakh On The Pretext Of A Job Was Arrested. – Almora News


अल्मोड़ा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को भतरौंजखान पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले दो वर्षों से पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट व कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी थी।

भगत सिंह नेगी निवासी रूदबो, भतरौंजखान ने बीते 5 जुलाई को थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि सुरेश सिंह नेगी निवासी पांडेकोटा, रानीखेत ने उनके बेटे को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 2.50 लाख रुपये ठग लिए थे। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। ही आरोपी अपनी लोकेशन बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मोबाइल सर्विलांस की मदद से जाल बिछाकर सोमवार को आरोपी को अमरोहा रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।

सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



Leave a Comment