Aai Jobs 2026:एयरपोर्ट अथॉरिटी में 389 पदों पर कैसे होगा चयन? आवेदन से पहले जान लें जरूरी शर्तें और दस्तावेज – Aai Recruitment 2026: 389 Manager And Junior Executive Posts Announced, Package Up To 21 Lakh


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen

Updated Thu, 23 Jul 2026 02:45 PM IST

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 389 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 21 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज मिल सकता है। इच्छुक उम्मीदवार 8 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


AAI Recruitment 2026: 389 Manager and Junior Executive Posts Announced, Package Up to 21 Lakh

AAI Recruitment 2026
– फोटो : AI



विस्तार

AAI Recruitment 2026: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने विभिन्न विषयों में 389 मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य भारतीय उम्मीदवार 8 अगस्त 2026 से 7 सितंबर 2026 तक AAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान देशभर के अभ्यर्थियों के लिए विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का अच्छा अवसर है।


 

क्या है आवेदन की शर्तें?























































































पद योग्यता अनुभव
मैनेजर (सिविल) सिविल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech 3 वर्ष
मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech 3 वर्ष
मैनेजर (फाइनेंस) MBA (Finance)/CA/CMA/CFA 3 वर्ष
मैनेजर (आईटी) B.E./B.Tech (CS/IT) या MCA 3 वर्ष
मैनेजर (आर्किटेक्चर) आर्किटेक्चर में डिग्री 3 वर्ष
मैनेजर (लॉ) LLB (3 या 5 वर्ष) 3 वर्ष
मैनेजर (फायर सर्विस) फायर/मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 3 वर्ष
मैनेजर (ऑपरेशंस) MBA + BSc या इंजीनियरिंग डिग्री 3 वर्ष
मैनेजर (कॉमर्शियल) MBA (Marketing) या इंजीनियरिंग 3 वर्ष
मैनेजर (कॉर्पोरेट प्लानिंग) सांख्यिकी/अर्थशास्त्र/ऑपरेशन रिसर्च में PG 3 वर्ष
मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) पत्रकारिता/जनसंचार में PG 3 वर्ष
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) MBA (Finance)/CA/CMA/CFA अनुभव नहीं
जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ) LLB (3 या 5 वर्ष) अनुभव नहीं
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) MBA + BSc या इंजीनियरिंग अनुभव नहीं
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एवं मैपिंग) सिविल इंजीनियरिंग/GIS/Geoinformatics/Geography में डिग्री/PG अनुभव नहीं




Leave a Comment