AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी का शानदार मौका! 379 पदों पर निकली भर्ती, Career Hindi News


AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 379 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 8 अगस्त से www.aai.aero पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AAI Recruitment 2026: विमानन (एविएशन) क्षेत्र में एक सुरक्षित और सम्मानजनक सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर (ग्रुप-ए) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (ग्रुप-बी) के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 379 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सिविल इंजीनियरिंग, फाइनेंस, लॉ, ऑपरेशंस और आईटी जैसे कई प्रमुख विभागों में युवाओं को काम करने का अवसर मिलेगा।

पदों का ब्योरा और रिक्तियां

भर्ती नोटिस के अनुसार, मैनेजर (ग्रुप-ए) के पदों में सबसे ज्यादा 145 रिक्तियां इंजीनियरिंग-सिविल के लिए हैं। इसके अलावा मैनेजर पद के तहत फाइनेंस की 34, ऑपरेशंस की 28, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की 16, फायर सर्विसेज की 14, कॉमर्शियल की 9, आईटी की 5, आर्किटेक्चर की 4, लॉ की 2, कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस की 2 और कॉरपोरेट प्लानिंग की 1 सीट शामिल है। वहीं जूनियर एग्जीक्यूटिव (ग्रुप-बी) के कुल पदों में ऑपरेशंस के 79, फाइनेंस के 36, सर्वे एवं कार्टोग्राफी के 8 और लॉ के 6 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क

आवेदक की अधिकतम आयु सीमा की गणना 7 सितंबर 2026 की तिथि के आधार पर की जाएगी। मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है। जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष है।

सरकारी नियमों के अनुसार, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष, दिव्यांग अभ्यर्थियों (PwBD) को 10 वर्ष और एएआई के नियमित कर्मचारियों को 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता- हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये (जीएसटी सहित) का शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला अभ्यर्थियों और एएआई में एक साल की अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।

आकर्षक सैलरी और पे-स्केल

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। मैनेजर (ग्रुप-ए, E-3 लेवल) का वेतनमान 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये तक होगा, जिसका अनुमानित वार्षिक सीटीसी (CTC) लगभग 21 लाख रुपये बनता है। वहीं जूनियर एग्जीक्यूटिव (ग्रुप-बी, E-1 लेवल) का वेतनमान 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये होगा, जिसका अनुमानित सीटीसी लगभग 14 लाख रुपये प्रति वर्ष रहेगा।

चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होगा। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सीबीटी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। मैनेजर पदों के लिए इंटरव्यू भी आयोजित होगा, वहीं फायर सर्विसेज पदों के लिए शारीरिक परीक्षण व ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा।

आवेदन शुरू होने की तिथि: 8 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 7 सितंबर 2026

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं, होमपेज पर दिए गए CAREERS सेक्शन में प्रवेश करें और 8 अगस्त से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।



Leave a Comment